फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

बारिश और बर्फबारी से : जिले में 7 सड़कें बंद, 24 ट्रांसफार्मर ठप

Sat, 14 Jan 2023 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
NA
मंडी/थुनाग/गोहर। जिला में बारिश बौर बर्फबारी और बारिश के चलते दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। सराज और नाचन क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के चलते सात मार्ग बंद हो गए हैं। शुक्रवार को यहां 24 ट्रांसफार्मर बंद होने से कई इलाकों में बिजली नहीं है। पेयजल पाइपें जम जाने से पानी की आपूर्ति भी बाधित हो रही है। मार्गों पर बर्फबारी होने से वाहनों की रफ्तार बंद हो गई है और हादसों का डर बन गया है।
विज्ञापन

उधर, निचले इलाकों में बारिश के कारण इलाके प्रचंड ठंड की चपेट में हैं। नाचन और सराज घाटी में वीरवार रात और शुक्रवार सुबह से बारिश और बर्फबारी होने के बाद ठंड में इजाफा हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष एवं उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि मंडी जिले में अधिक ऊंचाई वाले दूरदराज क्षेत्र में भारी हिमपात व बारिश होने से करीब दस लिंक रोड बंद हो गए हैं। उपायुक्त ने मंडी जिले के सभी संबंधित एसडीएम को अपने कार्यक्षेत्र में तमाम स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जानमाल का नुकसान होने पर वस्तुस्थिति की सूचना शीघ्र देने को कहा है। एसडीएम अपने कार्यक्षेत्र में किसी भी व्यक्ति व पर्यटक को अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाए। अरिंदम चौधरी ने सभी महकमों को अपने कार्यक्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाएं शीघ्र बहाल कराने के भी निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने मंडी जिला वासियों व पर्यटकों से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में नहीं जाने की अपील की है और अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा है। जिले में आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 01905-226201, 202, 203, 204 या टोल-फ्री 1077 नंबर पर तुरंत सूचित करने को कहा है, ताकि बचाव राहत दल त्वरित मदद के लिए पंहुचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मार्ग हुए बंद
सराज सहित अन्य इलाकों में बंद हुए मार्गों में बिलागढ़-मगरूगला, बरयोगी-थानसेर-मगरूगला, गाड़ागुशैणी-टापनली घाट, जंजैहली-मगरूगला, जंजैहली-रायगढ़-शिकारी माता, बंथल-सनारली-शंकर देहरा-रायगढ़, मंडी-थलौट, थलौट-पंजाईं-थाची-शैटाधार, थाची-दवोर और थाची-बिझेड़ लिंक रोड बंद हुए हैं।
इन इलाकों में हुई बर्फबारी
सराज के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माता शिकारी व शैटाधार के अलावा केलोना, स्पैहणीधार, जंजैहली, रायगढ़, बागाचनोगी, देयजी, पंतुंगासीगढ़, मगरूगला, भुलाह, चिउणी चेत, थाना, डाहर, खाटू खनेर, जरोल आदि क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं नाचन के तहत कमरुघाटी में बर्फबारी हुई है।

किसान और बागवानों ने ली चैन की सांस
लंबे समय से जिला मेंकिसान और बागवानों चिंतित थे अब उनके चेहरों पर रौनक आ गई है। कई किसान अपने खेतों में कई फसलों को नहीं बीज पाए थे अब वह उन्हें भी बीज पाएंगे। बारिश के बाद अब सेब की फसल से जुड़े बागबानों को भी राहत मिलेगी। क्योंकि इस फसल के लिए दिसंबर और जनवरी माह में बारिश और बर्फबारी बहुत जरूरी होती है वहीं निचले इलाकों में बारिश होने से गेहूं, जौ और चन्ने आदि फसलों को भी संजीवनी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed