फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

घिनौना कृत्य : बेसहारा मिली दो बच्चियां, दुष्कर्म की पुष्टि

Sat, 04 Feb 2023 01:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 04 Feb 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
NA
घिनौना कृत्य : बेसहारा मिलीं दो बच्चियां, दुष्कर्म की पुष्टि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
राई। कुंडली क्षेत्र में बेसहारा हालत में मिली दो बच्चियों का मेडिकल हुआ तो उनके साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई है। जिस पर पुलिस ने अपहरण व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों बच्चियां बदहवास हालत में मिलीं। उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने दिल्ली व उत्तर प्रदेश के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों की थाना पुलिस को बच्चियों की फोटो भेजकर जानकारी मांगी है। बच्चियों को राई क्षेत्र में निराश्रित बच्चों के घर में रखा गया है।
पुलिस को सूचना मिली कि कुंडली थाना क्षेत्र में दो बच्चियों बेसहारा घूम रही हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दो बच्चियां बदहवास हालत में मिली। उनकी उम्र करीब सात व नौ साल है। वह अपना नाम तो बता रही थीं, लेकिन अपना पता बताने में असमर्थ हैं। पुलिस ने बच्चियों की काउंसलिंग कराई और उसके बाद निराश्रित बच्चों के घर लेकर पहुंची। जहां मेडिकल कराने की बात कही गई। पुलिस ने मेडिकल कराया तो उनके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई। बच्चियों ने पुलिस को इशारा कर बताया कि उन्हें दिल्ली की तरफ लाया गया है। वह इससे ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रही हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पहचान के लिए प्रयास किया तेज
पुलिस ने बच्चियों की पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस ने इसके लिए दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों से जानकारी मांगी है। बच्ची दिल्ली की तरफ से लेकर आने का इशारा कर रही है। वह कोई जानकारी नहीं दे रही है। उनकी मानसिक स्थिति सही नहीं लग रही है। दिल्ली पुलिस से लगातार संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जैसे कपड़े, स्कूल ड्रेस होने की संभावना
पुलिस का कहना है कि बच्चियों के शरीर पर एक जैसी सलवार कमीज व काले जूते मिले हैं। जिससे लगता है कि वह उनकी स्कूल ड्रेस रही होगी। जिसके चलते पुलिस ने दिल्ली के 100 से अधिक स्कूल से संपर्क किया है। पुलिस टीम की प्राथमिकता बच्चियों के परिजनों का पता लगाना भी है।


दो बच्चियां बेसहारा घूमती मिली थी। मेडिकल में दुष्कर्म का पता लगने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की चार टीम इस मामले की जांच में लगी हैं। बच्चियों के परिजनों का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है।
- विपिन कादियान, एसीपी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed