{"_id":"63dd61be444d930299457827","slug":"na-na-news-c-17-1-56450-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्कूल बस की टक्कर से ईको चालक व तीन छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्कूल बस की टक्कर से ईको चालक व तीन छात्र घायल
Sat, 04 Feb 2023 01:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 04 Feb 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
राई। गांव औरंगाबाद के पास स्कूल बस की टक्कर से ईको वैन चालक और उसमें सवार तीन छात्र घायल हो गए। हादसे के बाद चालक स्कूल बस को लेकर भाग गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब चालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव खेवड़ा निवासी जयप्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह ईको वैन चलाते हैं। वह 31 जनवरी को अपनी ईको वैन लेकर औरंगाबाद के रास्ते से होकर जाखौली जा रहे थे। सुबह को करीब 8:20 पर जब वह औरंगाबाद मोड़ पर पहुंचे तो वहां पर तीन छात्र खड़े थे। उन्होंने वैन को रुकवा लिया। उन्होंने कहा कि उनकी स्कूल बस निकल गई है। ऐसे में उन्हें जाखौली तक छोड़ देना। उन्होंने तीनों को लिफ्ट दे दी। वह जब जाखौली-औरंगाबाद के बीच में सामने से औरंगाबाद स्कूल की तरफ से स्कूल बस आ रही थी। चालक बस को काफी तेज और लापरवाही से चला रहा था। चालक ने उनकी वैन को टक्कर मार दी। जिससे तीनों छात्र और वैन चालक जयप्रकाश घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। चारों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया।