फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: निर्माणाधीन उत्तरी बाईपास पर बराही के किसान की मौत

Mon, 30 Jan 2023 03:44 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 30 Jan 2023 03:44 PM IST
विज्ञापन
NA
निर्माणाधीन उत्तरी बाईपास पर बराही के किसान की मौत
विज्ञापन

-घटना से ग्रामीणों में फैला रोष, पुलिस कर रही मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। गांव बराही में स्थित निर्माणाधीन उत्तरी बाइपास पर एक किसान की मौत हो गई। किसान की मौत पर ग्रामीणों में रोष पनप गया। दुर्घटनावश मौत होने की आशंका जताई जा रही है, असल पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी।

मृतक की पहचान करीब 42 वर्षीय पवन कुमार के रूप में हुई है। पवन गांव बराही का निवासी था। खेतीबाड़ी करता था। जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम को वह ड्रेन से अपने खेतों में पानी लेने की व्यवस्था करवा रहा था। इसी दौरान मिट्टी के तले दब गया। नजदीक स्थित जेसीबी ऑपरेटर ने उसे मिट्टी से निकालने के प्रयास किए। इसी बचाव कार्य के दौरान संयोगवश जेसीबी का पंजा उसकी गर्दन पर लग गया। गर्दन कट जाने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जैसे ही हादसे की भनक परिजनों और ग्रामीणों को लगी तो उनमें रोष पनप गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। लोगों ने रोष जताना शुरू कर दिया। सूचना पाकर डीएसपी अरविंद दहिया, एसएचओ रामकरण सिंह सहित कई पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रमीणों को समझाने का प्रयास किया। हालात पर नियंत्रण पाने के बाद पुलिस शव को शहर के नागरिक अस्पताल में लाई। शव को अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया। मौत का कारण फिलहाल हादसा बताया जा रहा है, असल वजह जांच से स्पष्ट हो पाएगी। ग्रामीणों में नाराजगी है। अभी मामले में परिजनों के बयान नहीं हो सके हैं। बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का प्रतीत होता है।। सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। परिजनों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

-फोटो 17 : बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में खड़े मृतक के परिजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed