{"_id":"63d7801339e49923686f6e21","slug":"na-na-news-c-17-1-51169-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रूट में बदलाव करने से वाहन चालकों को झेलनी पड़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रूट में बदलाव करने से वाहन चालकों को झेलनी पड़ी परेशानी
Mon, 30 Jan 2023 02:00 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 30 Jan 2023 02:00 PM IST
विज्ञापन
फोटो :32: सोनीपत-गोहाना रोड पर बरोदा के पास बनाया गया पुलिस नाका। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना । सब्जी मंडी में आयोजित जन उत्थान रैली में सुरक्षा व जाम से बचाने के लिए पुलिस ने सुबह से ही वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया था। शहर के अंदर सिर्फ रैली में जाने वाले वाहनों को ही पार्किंग स्थल तक जाने दिया गया। ऐसे में वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को कई किलोमीटर घूमकर जाना पड़ा।
जन उत्थान रैली में केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित आगमन के चलते पहले से ही सुरक्षा कड़ी करते हुए जाम से बचाने के लिए रूट डायवर्ट कर दिया गया था। पुलिस ने सोनीपत-गोहाना रोड पर बरोदा के पास नाकाबंदी कर दी थी।
वहीं, पानीपत चुंगी के पास से सोनीपत-गोहाना रोड को बंद कर दिया गया था। इसके अलावा वाहन चालकों के लिए अलग से रूट मैप तैयार कर ट्रैफिक सलाह जारी कर दी गई थी। गोहाना की तरफ केवल रैली में शामिल होने वाले वाहनों को ही आवागमन की अनुमति मिल सकी। अन्य वाहनों को गोहाना बाईपास से ही डायवर्ट कर दिया गया। गोहाना की ओर आने वाले सभी मार्ग पर व जनसभा स्थल के चारों ओर वाहनों के निरीक्षण के लिए 22 नाके बनाए थे। इसके साथ ही जिले में आने वाले संदिग्ध वाहनों को भी चेक किया गया। इसके लिए जिले में 34 अन्य स्थानों पर नाका लगाकर जांच की गई। बूंदाबांदी में पुलिसकर्मी तैनात खड़े रहे।
विज्ञापन
ं