फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: दिनभर जारी रहा बूंदाबांदी का दौर, बढ़ी ठिठुरन

Mon, 30 Jan 2023 03:44 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 30 Jan 2023 03:44 PM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसीबहादुरगढ़। रविवार को अल सुबह से ही बारिश व सर्द हवाओं का दौर चला। इससे पूरा क्षेत्र ठिठुरता रहा। आसमान में छाए बादलों के चलते दिनभर सूर्य दर्शन नहीं दे पाए। बूंदाबांदी का दौर चलने से सड़कों व गलियों में कीचड़ भी रहा। सड़क किनारे जहां लेवल ठीक नहीं था वहां पर कुछ जगहों पर बारिश के चलते पानी भी भर गया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 14 दिग्री दर्ज किया गया। वातावरण में 98 फीसदी नमी दर्ज की गई। तीन किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलीं। सर्दी के इस मौसम में काफी दिनों बाद बारिश हुई है। मौसम विभाग की ओर से पहले ही हल्की बूंदाबांदी होने को लेकर अनुमान जताया गया था। ऐसे में पिछले 2-3 दिन से मौसम में उठापटक का दौर भी जारी रहा। शनिवार को जहां दिन के समय तेज धूप खिली रही तो वहीं शाम ढलते-ढलते फिर से मौसम में ठंडक काफी घुल गई थी। रविवार की अल सुबह से ही क्षेत्र के कई हिस्सों में बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया था। बारिश व शीत लहरों से एक बार फिर ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं सड़कों पर कीचड़ की समस्या बन गई। जिससे पैदल राहगीरों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में खासी परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम में लगातार बदलाव दिख रहा है। रविवार को बादलों ने आसमान को ढक लिया, दिनभर सूर्य के दर्शन न देने से सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड से हर कोई ठिठुरता नजर आया। लोगों को बर्फीली ठंड का एहसास हो रहा था। रविवार को बूंदाबांदी का सिलसिला रूक-रूककर चलता रहा। उन सड़कों पर खासतौर पर कीचड़ फैला दिखा साफ-सफाई सही से नहीं हो पा रही है। बारिश के दौरान कीचड़ फैलने से लोगों के गिरकर चोटिल होने का अंदेशा भी बना रहा। बारिश के कारण अब सर्दी और बढ़ने के साथ कुछ दिन में घना कोहरा भी छाने की संभावना जताई जा रही है। सर्दी से बचाव को लेकर लोग जहां अलाव व हीटर का सहारा ले रहे हैं मगर इस दौरान उन्हें विशेष सावधानियां बरतने की भी जरूरत है। ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों में लिपटे हुए हैं तो अनेक जगहों पर रूम हीटर चलाकर सर्दी से लोग बचाव भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed