फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: कार चालक की दुर्घटना में हुई मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Mon, 30 Jan 2023 01:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 30 Jan 2023 01:51 PM IST
विज्ञापन
NA
कार चालक की दुर्घटना में हुई मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
साल्हावास। क्षेत्र के गांव बाजीतपुर निवासी 28 वर्षीय कार चालक प्रवीण कुमार का एक्सीडेंट में मौत हो गई। यह हादसा शनिवार रात लगभग डेढ़ बजे रेवाड़ी जिला के कोसली-कनीना मार्ग पर गांव गुर्जरवास टोल प्लाजा के समीप हुआ। इसमें इको कार व एसेंट कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों कार चालकों सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। घायलों को ट्रॉमा सेंटर दाखिल कराया गया है। कोसली पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रवीण कुमार के निधन होने से उनके दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया । उनकी बेटी की आयु 4 वर्ष तथा बेटे की आयु दो वर्ष है। प्रवीण गुड़गांव में कार चालक थे। वह अपने पिता के इकलौते पुत्र हैं। मृतक प्रवीण कुमार की एक शादीशुदा बहन है। उनके पिता खेती बाड़ी का काम करते हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार को प्रवीण कुमार निवासी बाजीतपुर अपनी कार लेकर रतनथल निवासी विक्रम की बेटी की ससुराल कनीना में विवाह समारोह में गए थे। जिसमें शामिल होने के बाद वह इको कार में सवार होकर वापस गांव रतनथल लौट रहे थे। कनीना रोड पर स्थित गांव गुर्जरवास टोल प्लाजा के समीप सामने एक अन्य एसेंट कार आ रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार एक अन्य वाहन आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में इको व एसेंट कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस व आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कारों में फंसे लोगों को बाहर निकालकर रेवाड़ी के ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इको गाड़ी चालक रतनथल निवासी नरेश (23) व पवन (40) तथा एसेंट कार चालक जिला झज्जर के वजीतपुर टप्पा बिरोड़ निवासी प्रवीण (28) को मृत घोषित कर दिया। जबकि हादसे में रतनथल निवासी रितिका (7), पुनीत (30), मयंक (6), विक्रम, अनिल, दीपांशु (11) व सचिन घायल हो गए, जिन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। कोसली थाना पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed