फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: याकूब कुरैशी को सोनभद्र में क्वारंटीन बैरक में रखा

Fri, 20 Jan 2023 02:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
NA
मेरठ। पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी को मेरठ में जेल अस्पताल में रखा गया था, जबकि सोनभद्र जेल में उनको क्वारंटीन बैरक में रखा गया है। सवाल उठता है कि मेरठ जेल प्रशासन ने याकूब को जेल अस्पताल में कैसे रखा गया। हालांकि, जेल प्रशासन ने दावा किया था कि बीमारी को देखते उनको अस्पताल में रखा है। वहीं, याकूब की पेशी को लेकर तीसरे दिन भी अधिकारियों के बीच मंथन चलता रहा।
विज्ञापन

याकूब कुरैशी को प्रदेश माफिया घोषित करने के बाद तीन दिन पहले मेरठ जेल से सोनभद्र जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। जबकि उनके बेटे इमरान को बलरामपुर और फिरोज को सिद्धार्थनगर जेल में शिफ्ट किया है। सोनभद्र जेल के अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव का कहना है कि याकूब का मेडिकल कराया गया, जिसमें बीपी, शुगर सहित अन्य जांच कराई गई, उनको डॉक्टरों ने सामान्य बताया। इसके बाद याकूब को नियमानुसार क्वारंटीन बैरक में रखा गया है।
विज्ञापन

सवाल उठता है कि याकूब को मेरठ जेल में अस्पताल में बीमार बताकर रखा गया था। हालांकि, मेरठ जेल के वरिष्ठ अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया था कि कोर्ट के आदेश पर उनको जेल अस्पताल में रखा गया था। सोनभद्र जेल में जाते ही याकूब कुरैशी को सामान्य बताया गया। इसको लेकर अलग-अलग सवाल उठ रहे हैं। वहीं, याकूब और उनके दोनों बेटों से मुलाकात करने वाले परिवार के लोग और रिश्तेदार सोनभद्र, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर जेल में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल गैंगस्टर के मुकदमे में सुनवाई
याकूब के अधिवक्ता हरिओम शर्मा ने बताया कि गैंगस्टर के मुकदमे में जमानत के लिए 21 जनवरी, 2022 की तारीख लगी है। जिसमें जमानत पर सुनवाई होनी है। वहीं, कार्टूनिस्ट प्रकरण में बी-वारंट की अर्जी पर कोर्ट ने 27 जनवरी को सुनने की बात विवेचक से कही है। कोर्ट ने विवेचक को फटकार लगाई कि याकूब जब मेरठ जेल में बंद थे, तब उन्होंने बी-वारंट की अर्जी क्यों नहीं लगाई। 2006 में कार्टूनिस्ट का सिर कलम करने वाले को 51 लाख का इनाम देने की घोषणा के आरोप में याकूब पर मेरठ के देहलीगेट थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिसकी केस डायरी गायब हो गई थी। देहलीगेट पुलिस ने दोबारा केस डायरी कर चार्जशीट लगाने की तैयारी कर ली है। इसी मामले में पुलिस याकूब का बी-वारंट लेना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed