फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: बड़े अरमानों ने दुल्हन लाया था पारस, अब उठानी पड़ी अर्थी

Mon, 30 Jan 2023 02:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 02:00 PM IST
विज्ञापन
NA
मेरठ। जागृति विहार में गीजर की गैस से हुए हादसे में शादी के 24 घंटे में ही दुल्हन वैशाली की मौत से सात जन्मों का रिश्ता खत्म हो गया। वैशाली के ससुराल और मायके वालों में मातम छाया हुआ है। इंजीनियर पति पारस सदमे में है। रविवार को यहां पहुंचे कुछ लोगों ने कहा कि पारस बैंडबाजों के साथ बड़े अरमानों से दुल्हन लाया था, लेकिन अब उसे कंधे पर अर्थी लेकर श्मशान जाना पड़ा। रविवार को भी परिचित और रिश्तेदार दोनों परिवारों को संभालने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन

जागृति विहार में शनिवार को वैशाली बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। गीजर की गैस में दम घुटने से उसकी मौत हो गई थी। मूल रूप से गाजियाबाद निवासी पारस एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं। वह सुबह कंपनी चले गए थे। 26 जनवरी को ही इनका गाजियाबाद में विवाह हुआ और 27 जनवरी को डोली उठी। इसके अगले ही दिन 28 जनवरी को हादसे में वैशाली की मौत हो गई।
विज्ञापन

--
एल्बम देखकर बिलखते रहे पारस
- पति बार-बार एल्बम में जयमाला सहित अन्य तस्वीरों को देखकर बिलखते रहे। वो खुशनसीब पल याद करके आंसू नहीं थम रहे है। घुड़चढ़ी से लेकर चढ़त तक के पल को याद करके पति और परिवार के अन्य सदस्य रोते रहे। परिजन बोले यह गम भुलाना आसान नहीं है। यहां आए कुछ रिश्तेदारों से पारस ने कहा कि नया जीवन शुरू हाेने से पहले ही बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधूरे रह गए अरमान...पहाड़ों पर घूमने का था पलान
-परिवार के लोगों ने बताया कि शादी के बाद पारस और वैशाली का पहाड़ों पर घूमने का प्लान था। अन्य कई सपने और अरमान उनहोंने संजोए थे, जो अब अधूरे छूट गए।
गाजियाबाद से आज आना था परिवार
पारस ने बताया कि सोमवार को वैशाली के परिजनों को मेरठ आना था। विदाई के बाद रस्म के लिए एक बार मायके पक्ष ससुराल आते हैं। इस रस्म को पूरा करने के बाद उन्हें पहुंचना था।

-- वर्जन --
पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। इसके चलते पाेस्टमार्टम या अन्य कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। यह एक हादसा है। - अरविंद चौरसिया, सीओ
सिविल लाइन, मेरठ।
-------
गीजर के गैस से दम घुटने पर दुल्हन की मौत हुई है। अस्पताल आने से पहले ही वैशाली की मौत हो गई थी। उपचार देने का समय नहीं मिला। - मुनेश पंडित, मैनेजर आनंद अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed