{"_id":"63c9acfa444a3538595c97ac","slug":"na-na-news-c-14-1-86312-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: युवती को मारी टक्कर, छेड़छाड़ का आरोप लगा किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: युवती को मारी टक्कर, छेड़छाड़ का आरोप लगा किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। बृहस्पतिवार शाम मेडिकल थाना क्षेत्र में पीवीएस मॉल के पास स्कूटी सवार युवती ने बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए युवती ने हंगामा कर दिया। लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर डाली। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण काफी देर तक हंगामे के हालात बने रहे। पुलिस ने जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस ने खंगाले।
लिसाड़ी गेट निवासी एक युवक पीवीएस मॉल में नौकरी करता है। युवक का खाना देने के लिए उसकी बहन बृहस्पतिवार को स्कूटी से मॉल जा रही थी। मॉल के पास ही बाइक सवार ने दो बार युवती की स्कूटी को साइड मारी। दूसरी बार युवती सड़क पर गिर गई। इस कहासुनी हो गई। बाइक सवार युवक ने युवती को थप्पड़ मार दिया। युवती ने भी नितिन को दबोच लिया और पिटाई कर दी। युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक की पिटाई कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और नितिन को पीवीएस चौकी लाया गया। युवती की ओर से तहरीर दी गई है। मेडिकल कार्यवाहक थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही हैं।