फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: बढ़ते अपराध पर व्यापारी नाराज, एसएसपी से मिले

Fri, 20 Jan 2023 02:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
NA
मेरठ। शहर में आए दिन हो रही लूट और हत्या जैसी घटनाएं और व्यापारियों की सुरक्षा की मांग को लेकर संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने एसएसपी से मुलाकात की। सभी ने अपराधियों और चीनी मांझे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता और संरक्षक विजेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में एसएसपी से मिला। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से शहर में आपराधिक घटनाएं अधिक हो रही हैं, जो कानून व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती हैं। आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की और रोष प्रकट किया। चीनी मांझे से लगातार हो रहे हादसों को लेकर भी सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा।
विज्ञापन

बाजार खुलते समय और बाजार बंद होते समय पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, जिससे व्यापारी सुरक्षित महसूस कर सकें। एसएसपी से मिलने वालों में संयुक्त व्यापार संघ के संरक्षक विजेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री सरदार दलजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर, कोषाध्यक्ष पवन मित्तल, वरिष्ठ मंत्री ललित गुप्ता, मीडिया प्रभारी सुधांशु महाराज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed