{"_id":"63dd5b857be3e3222034939f","slug":"na-na-news-c-12-1-65190-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कैनवास पर चली नन्हें मुन्नों की तूलिका, उकेरे शानदार चित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कैनवास पर चली नन्हें मुन्नों की तूलिका, उकेरे शानदार चित्र
Sat, 04 Feb 2023 12:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 04 Feb 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल में चल रही तीन दिवसीय कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी के दूसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 12 स्कूलों के दो सैकड़ा बच्चों ने प्रतिभाग कर अपना हुनर दिखाया।
कैनवास पर नन्हें मुन्नों की आड़ी तिरछी चली तूलिका ने एक से बढ़कर एक शानदार चित्र उकेरे। स्कूल के संरक्षक विनोद पांडे की देखरेख में चल रही इस प्रदर्शनी में शुक्रवार को चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम आयोजक सरस आर्ट ग्रुप के संयोजक संजीव सरस ने बताया कि प्रतियोगिता दो वर्गों जूनियर और सीनियर में आयोजित की गई थी। जूनियर वर्ग को कार्टून और सीनियर वर्ग को सीनरी विषय दिए गए थे। दोनों वर्गों में पांच पांच टॉपर्स छांटे जाएंगे जिनका चयन जजों के निर्णय के आधार पर होगा। तीन घंटे चली इस प्रतियोगिता में जजों की भूमिका ऋषभ गुप्ता, आदित्य पटेल एवं विशाल ने निभाई।
स्कूल के प्रबंधक आदित्य पांडे, प्रिंसिपल आनंद पांडे, कोऑर्डिनेटर विश्वनाथ दीक्षित, अजय पटेल, सागर गुप्ता, आभा चचौंदिया, सुमित दीक्षित, दीपक पटेल, अनस, परवेज, किशन आदि सहयोग कर रहे थे।