फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: बस की टक्कर से छात्रा की मौत

Sat, 04 Feb 2023 01:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
NA

विज्ञापन
उन्नाव। पैदल अपने स्कूल जा रही छात्रा को दूसरे स्कूल की बस ने टक्कर मार दी। अन्य छात्राओं ने उसे किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत से गुस्साए डीवीडीटी इंटर कॉलेज के छात्रों ने एवीएम स्कूल में पथराव किया। दो बसों और कुछ खि़ड़कियों के शीशे तोड़ दिए। एक स्कूल बस के चालक को पीटा। सूचना पर पुलिस पहुंची तो छात्र भाग निकले। मृतका के पिता ने बस नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बस के चालक को गिरफ्तार किया है।
सदर कोतवाली के शिव सिंह खेड़ गांव के मजरा शेखपुर नरी निवासी सुघर यादव की बेटी शिवानी (17) शहर के एबी नगर डीवीडीटी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह वह ई-रिक्शा से टेंपो स्टैंड पहुंची। वहां से पैदल टाइप टू कॉलोनी होते हुए स्कूल जा रही थी। कॉलोनी में पीछे से आ रही गीतापुर मोहल्ला स्थित एवीएम (आदर्श विद्यामंदिर) की बस ने छात्रा को टक्कर मार दी। छात्रा बस व बिजली के पोल के बीच गिर गई और बस उसे रगड़ते हुए निकल गई। पीछे से आ रही इसी गांव की छात्रा उमा व अन्य लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसी बीच चालक बस लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

छात्रा की मौत से गुस्साए सैकड़ों छात्र सड़क पर आ गए। आक्रोशित छात्र एवीएम स्कूल पहुंचे और पथराव कर दिया। दो बसों के शीशे टूट गए। मौजूद गार्ड व अन्य कर्मियों ने भागकर खुद को बचाया। एक चालक नरेंद्र को छात्रों ने पीट दिया। पुलिस पहुंची तो छात्र भाग गए। इसके बाद सैकड़ों छात्र-छात्राएं अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया। सड़क भी जाम करने का प्रयास किया। सीओ सिटी आशुतोष कुमार सिटी मजिस्ट्रेट विजेता और कई थानों की फोर्स पहुंची। अधिकारियों ने आक्रोशित छात्रों और परिजनों को समझाकर शांत कराया। मृतका के पिता की तहरीर पर बस नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बिखर गया बेटी को अफसर बनाने का सपना
पिता सुघर यादव एक बीघा खेत और दो भैंस का पालन कर तीन बच्चों की परवरिश कर रहा था। सबसे बड़ी बेटी पुष्पांजलि इंटर तक पढ़ी है। छोटी बेटी शिवानी 11वीं की छात्रा थी और बेटा हिमांशु सबसे छोटा है। आर्थिक स्थिति ठीक न होन से पुष्पांजलि ने रायबरेली के भोजपुर निवासी नाना के यहां रहकर इंटर तक पढ़ाई की है। शिवानी पढ़ने में तेज थी, वह अफसर बनना चाहती थी। पिता और मां सुमन पाई-पाई जोड़कर शिवानी को पढ़ा रहे थे। माता-पिता उसे अफसर बनाना चाहते थे। लेकिन हादसे ने उनका सपना चूर-चूर कर दिया। बेटा हिमांशु कक्षा छह तक पढाई की है। फीस की व्यस्था न होने से माता-पिता उसे इस साल स्कू्ल नहीं भेज पाए।
--
परिजनों को एक लाख रुपये की मदद दिलाई
एआरटीओ प्रवर्तन प्रतिभा गौतम और सिटी मजिट्रेट विजेता ने स्कूल पहुंचकर वाहनों की फिटनेस और कागजों की जांच की। सब सही मिलने पर दुर्घटना करने वाली बस के चालक को कोतवाली भेजा। स्कूल प्रबंधन की ओर से मृतकों के परिजनों को एक लाख रुपये आर्थिक मदद दिलाई। सूचना पर शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को सांत्वना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

--
प्रधानाचार्या ने भी दी तहरीर
एवीएम स्कूल की प्रधानाचार्य अंजना भदौरिया ने कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने घटना के बाद स्कूल आकर पथराव करने, बसों को तोड़ने दूसरी बस के चालक को पीटने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed