{"_id":"63dd5be314697a55df10e6b9","slug":"na-na-news-c-12-1-64812-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्राकृतिक खेती का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्राकृतिक खेती का लिया संकल्प
Sat, 04 Feb 2023 12:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 04 Feb 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। शहर के बेड़ी पुलिया के पास स्थित श्याम कृपा में आसपास के गांव रानीपुर भट्ट, नारायणपुर, चंद्रगहना गांव के 50 किसानों ने तीन सौ बीघे में प्राकृतिक खेती का संकल्प लिया। इसके लिए अनिवार्य रूप से एक गाय पालने की बात हर किसान ने की।
बुंदेलखंड में प्राकृतिक खेती योजना अंतर्गत फार्मर फील्ड स्कूल का शुभारंभ शुक्रवार को उप कृषि निदेशक राजकुमार ने किया। उन्होंने बताया की प्रकृति का वैभव वापस लाने के लिए यह योजना लाई गई है।
कहा कि जमीन की उर्वरा शक्ति समाप्त हो रही है। इस विधा को अपनाने से पुन: खोई हुई शक्ति वापस आ जाएगी। प्रशिक्षक गोविंद प्रसाद सोनकर ने वीजामृत, जीवामृत के प्रयोग की भी जानकारी किसानों को दी। उन्होंने कहा कि इससे जुड़े किसान को इन्हें बनाने की सामग्री, बीज का भुगतान, खाद बनाने का गड्ढा आदि उपलब्ध कराया जाएगा। प्राकृतिक खेती कर रहे प्रगतिशील किसान योगेश जैन ने भी अनुभव साझा किए। पर्यावरणविद गुंजन मिश्रा ने कहा कि आगे आने वाली पीढ़ी को जो वसीयत लिखें, उसमें प्राकृतिक खेती का उल्लेख अवश्य करें।
विज्ञापन
कामता प्रसाद सिंह, ललक प्रसाद, चुन्ना यादव, नत्थू प्रसाद, रामरतन कुशवाहा, कमलेश यादव, मलखान, जवाहर लाल, जगदीश आदि किसानों ने सहभागिता की।