{"_id":"63dd5c7525811f293a104be8","slug":"na-na-news-c-12-1-64792-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ओछी टिप्पणी भारतीय संस्कृति के हित में नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ओछी टिप्पणी भारतीय संस्कृति के हित में नहीं
Sat, 04 Feb 2023 12:41 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 04 Feb 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। बागेश्वर धाम सरकार बाला जी पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छतरपुर जाते समय चित्रकूट में कुछ देर प्रवास किया। उन्होंने सनातन धर्म व रामचरित मानस पर ओछी टिप्पणी करने वालों को आड़े हाथों लिया। कहा कि ऐसे लोग भारतीय संस्कृति के हित में काम करने वाले नहीं है। हिंदू राष्ट्र की वकालत करते हुए कहा कि उन्हें किसी राजनैतिक दल व राजनीति से मतलब नहीं है। वे बस सनातन धर्म के प्रचारक हैं। बागेश्वर बाबा के नाम से प्रसिद्ध आचार्य धीरेंद्र कृष्ण प्रयागराज से छतरपुर जाते समय गुरुवार की देर रात कामदनाथ भगवान के दर्शन कर प्रमोद वन स्थित जगद्गुरु रामभद्राचार्य के तुलसी पीठ पहुंचे। उन्होंने सियाराम कुटीर में भारत रत्न नानाजी देशमुख की मूर्ति पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए।
दीन दयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन से लगभग 15 मिनट की चर्चा के बाद भोजन किया। संक्षिप्त कार्यक्रम में उन्होंने चित्रकूट पर चर्चा की। कहा कि वह हिंदू धर्म के प्रचारक हैं और यह देश हिंदू राष्ट्र ही है। इसके लिए 13 फरवरी से 19 फरवरी तक छतरपुर में कार्यक्रम होगा। यहां पर सनातन धर्म व हिंदू राष्ट्र की आवाज मुखर की जाएगी।