{"_id":"63dd5b2bc7d6050834255d44","slug":"na-na-news-c-12-1-64578-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: किसान की हत्या में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: किसान की हत्या में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। खोनरिया गांव में किसान की सोते समय धारदार हथियार से गला काटकर हत्या में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
खोनरिया गांव निवासी लालसिंह यादव एक फरवरी की रात खेत की रखवाली करने गया था। देर रात खेत के किनारे चारपाई पर सोते समय अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी थी। गुरुवार की सुबह किसान का शव खून से लथपथ मिला था और गला कटा था। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने घटनास्थल की जांच कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
मृतक के पुत्र मनोज यादव ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि जमीन के विवाद में गांव के ही पांच लोगों ने पिता की हत्या की है। दो साल पहले भी पिता पर मारपीट और धारदार हथियार से हमला किया गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पवन सिंह, निर्भय, हनुमत, श्याम व राजू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।