{"_id":"63d78b407224e22a32257ab0","slug":"na-mainpuri-news-c-25-1-44179-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विधायक के इशारे पर प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विधायक के इशारे पर प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई
Mon, 30 Jan 2023 02:47 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 30 Jan 2023 02:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दिव्यांग राममोहन मिश्रा द्वारा भू-माफिया के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर दिया जा रहा धरना शनिवार को सातवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक किशनी के इशारे पर प्रशासन भू- माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। क्षेत्रीय लेखपाल का भी संरक्षण प्राप्त है। लेखपाल के नहीं हटने और भू-माफिया का कब्जा नहीं हटने तक धरना जारी रहेगा।
छह दिन से राममोहन मिश्रा साथियों के साथ कलेक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में धरना दे रहे हैं। उनका कहना है कि मंछना की लगभग 125 बीघा जमीन को पूर्व डीएम प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार उपाध्याय, महेंद्र बहादुर सिंह ने अपने कार्यकाल में भू माफिया के कब्जे से मुक्त कराकर प्राइमरी पाठशाला मंछना के सुपुर्द कर दी थी। उनका तबादला होने के बाद भू माफिया ने दोबारा जमीन पर कब्जा कर लिया है।
उनका आरोप है कि विधायक किशनी के इशारे पर प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। भू माफिया को क्षेत्रीय लेखपाल का भी संरक्षण मिला हुआ है। जब तक क्षेत्रीय लेखपाल को और भू माफियाओं का कब्जा नहीं हटाया जाता तब तक धरना जारी रहेगा। शनिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा है।