फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NA

Noida News: जिले में 1.19 लाख पुराने वाहन होंगे जब्त

Sun, 29 Jan 2023 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
NA
-एक फरवरी से 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन

-विशेष अभियान के लिए परिवहन विभाग ने छह टीमों का किया गठन
संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। दस साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर शिकंजा कसने की तैयारी परिवहन विभाग ने शुरू कर दी है। एक फरवरी से ऐसे वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके लिए विभाग ने छह टीमों का गठन किया है। जिले में ऐसे वाहनों की संख्या एक लाख से ज्यादा है। केंद्र सरकार की तरफ से स्क्रैप पॉलिसी की घोषणा के बाद लोगों ने इसमे रुझान नहीं दिखाया, जिसके बाद पुराने वाहनों पर शिकंजा कसने का फैसला लिया गया है।
एनजीटी के आदेश के बाद गौतमबुद्ध नगर में परिवहन विभाग ने 15 साल पुराने 1,19,612 वाहनों का पंजीकरण निरस्त किया था। इसके बाद भी सड़कों पर इन वाहनों का धड़ल्ले से संचालन हो रहा है। अब विभाग ने इन वाहनों जब्त करने का विशेष अभियान शुरू किया है। एआरटीओ प्रशासन सियाराम वर्मा ने बताया कि समयसीमा पूरी कर चुके वाहनों के मालिकों को दो माह पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं। ऐसे वाहनों स्क्रैप पॉलिसी के तहत छूट या परिवहन विभाग से एनओसी लेकर दूसरे जिले में ले जाने की छूट है। इसके बाद भी जिले में ही इनका संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

तीन स्क्रैप सेंटर खुले
वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वाहन स्क्रैप पॉलिसी बनाई गई है। वाहन स्क्रैप करने वाली निजी कंपनियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। विभाग ने इसके लिए इच्छुक कंपनियों से आवेदन मांगे थे। कुछ ही दिनों में तीन स्क्रैप सेंटर खुल गए हैं। हालांकि लोगों में इसको लेकर जागरूकता नहीं है। विभाग पुराने वाहनों को स्क्रैप सेंटर में ले जाने के लिए भी जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed