फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   murder wepon found on remand

हत्यारोपी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर बरामद की अवैध पिस्टल

Fri, 25 Dec 2020 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
murder wepon found on remand
मुख्य आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद
विज्ञापन

जेवर। मोहल्ला मल्लपाड़ा में तीन दिसंबर को दसवीं के छात्र की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने रिश्ते के दो सगे भाइयों सहित तीन पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, मुख्य आरोपी रवि ने न्यायालय में समर्पण किया था। पुलिस ने बुधवार को रवि को रिमांड पर लेकर वारदात में इस्तेमाल पिस्टल और दो कारतूस जेवर खादर रोड पर ज्वाली ऋषि आश्रम के पास से बरामद किए हैं। वहीं, तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। मल्लपाड़ा निवासी आशीष अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के एक स्कूल में दसवीं का छात्र था। तीन दिसंबर को सुबह वह मवेशियों को पानी पिलाने घेर में गया था। आरोप है कि रावलपट्टी निवासी अलीम ने आशीष को आवाज देकर पड़ोस में रवि के निर्माणाधीन मकान में बुलाया और हत्या कर दी। आशीष के चाचा धर्मेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने रवि, अजय व अलीम के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस अलीम को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed