{"_id":"6a63bf3c241a325f98009cba","slug":"murder-case-grnoida-news-c-23-1-lko1064-101117-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रेम-त्रिकोण का खूनी अंजाम, सुपरवाइजर ने कंपनीकर्मी की ब्लेड मारकर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रेम-त्रिकोण का खूनी अंजाम, सुपरवाइजर ने कंपनीकर्मी की ब्लेड मारकर कर दी हत्या
विज्ञापन
- सिरसा रोटरी के पास देर रात हुई वारदात, सात साल पुराने संबंध और हालिया दोस्ती को लेकर हुआ विवाद
- कासना कोतवाली पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इश्क, जलन और इंतकाम... जब रिश्तों में भरोसे की जगह शक ले लेता है, तो अंजाम कितना खौफनाक हो सकता है, इसकी मिसाल ग्रेटर नोएडा के सिरसा में देखने को मिली। एक महिला से बढ़ती नजदीकियों को लेकर दो कंपनीकर्मियों के बीच शुरू हुई रंजिश आखिरकार खूनी वारदात में बदल गई। बृहस्पतिवार रात करीब 10:30 बजे सिरसा रोटरी के पास सर्विस रोड पर कंपनी सुपरवाइजर ने मशीन में कपड़े काटने वाली ब्लेड से साथी कर्मचारी के गले और पेट पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी ने जिम्स अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची कासना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया है।
विवाद के बाद महिला ने बनाई दूरी : पुलिस के अनुसार बुलंदशहर निवासी महिला (35) अपने पति से अलग होने के बाद पिछले आठ वर्षों से सिरसा में अपने दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रह रही है। महिला ने करीब सात वर्ष पहले दक्ष इंडिया कंपनी में काम शुरू किया था। इसी दौरान उसकी पहचान चांदपुर रबूपुरा निवासी नरेश कुमार (40) से हुई। नरेश कंपनी में पिछले 12 वर्षों से कार्यरत है। इसी कंपनी में नौगांव भगवंतपुर बरेली निवासी सुरेश (35) पिछले तीन वर्षों से कार्यरत था। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला और नरेश के बीच पिछले करीब सात वर्षों से संपर्क था। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था। करीब एक माह पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद महिला ने नरेश से दूरी बना ली। इसी दौरान उसकी नजदीकियां सुरेश से बढ़ गईं। पुलिस के मुताबिक महिला और सुरेश की बढ़ती नजदीकियों से नरेश नाराज रहने लगा था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते बृहस्पतिवार रात नरेश ने सुरेश को सिरसा गोलचक्कर के पास आरएमसी प्लांट के समीप मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि नरेश अपने साथ कंपनी की मशीन से कपड़े काटने वाली ब्लेड लेकर पहुंचा था।
सुरेश के मौके पर पहुंचने के बाद दोनों के बीच महिला को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि उस समय नरेश शराब के नशे में था। देखते ही देखते नरेश ने ब्लेड से सुरेश के गले और पेट के पास कई वार कर दिए। बचाव के दौरान नरेश भी उसी ब्लेड से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची सुरेश को जिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी खुद पहुंच गया अस्पताल : पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के दौरान आरोपी शराब के नशे में था। मृतक की हत्या के दौरान वाद-विवाद में आरोपी चोटिल हो गया था। इस कारण खुद ही जिम्स पहुंच गया। जानकारी करती हुई जब पुलिस अस्पताल पहुंची तो आरोपी ने डर के कारण पुलिस के सामने सबकुछ सच-सच उगल दिया। एसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ रवि शंकर ने बताया कि मृतक सुरेश के भाई शिवम की तहरीर पर आरोपी नरेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक सुरेश के बड़े भाई सोमपाल ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम के बाद परिवार शव को कंपनी परिसर ले जाकर मुआवजे की मांग करना चाहता था, लेकिन पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी। उन्होंने यह भी कहा कि उनका भाई शराब नहीं पीता था।