फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Murder by kidnapping the trader from the meeting of the village head

ग्राम प्रधान की बैठक से व्यापारी को अगवा कर की हत्या

Tue, 26 Apr 2022 02:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Murder by kidnapping the trader from the meeting of the village head
जारचा। नूरपुर गांव में सोमवार शाम को पांच बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर व्यापारी की हत्या कर दी। वारदात में गोली लगने से एक बच्चा भी घायल हो गया। आरोपियों ने ग्राम प्रधान की बैठक से नूरपुर गांव निवासी व्यापारी आरिफ (35) को अगवा वारदात को अंजाम दिया। पुलिस रंजिश की वजह से वारदात होने की आशंका जता रही है। परिजनों ने पांच आरोपियों को पहचान लिया है। हालांकि उन्होंने इसकी तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस ने बताया कि व्यापारी के सीने और सिर में गोली मारी गई है। आरोपियों में एक गो तस्कर है। पुलिस जांच में पता चला है कि व्यापारी ने कुछ वर्ष पहले उसकी पुलिस से मुखबिरी की थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरिफ भूसा बेचने का काम करता था। सोमवार को वह भूसा बेचकर घर लौटा था। शाम करीब पांच बजे ग्राम प्रधान बैठक पर लोगों के साथ बातचीत कर रहा था। उसी दौरान गांव के ही पांच युवक वहां आए और आरिफ को अगवा करके ले गए। ग्राम प्रधान की बैठक से कुछ दूरी पर ले जाकर युवकों ने आरिफ पर एक के बाद एक कई गोलियां दाग दी। वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। घटना के दौरान एक बच्चे के कान को चीरती हुई गोली चली गई और वह भी घायल हो गया। आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए गांव से फरार हो गए। परिजन उसे लेकर ग्रेनो के निजी अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर, घायल बच्चे को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने मौके से 6 खोखा बरामद किए हैं।
विज्ञापन

यह था प्रकरण
परिजनों का आरोप है कि मुख्य हत्यारोपी गो तस्कर है जो पहले जेल भी जा चुका है। उसे संदेह था कि आरिफ ने उसे जेल पहुंचाने के लिए पुलिस से मुखबिरी की थी। इसी वजह से वह उससे रंजिश रखता था। परिजनों का आरोप है कि हत्यारोपी में से एक ने आरिफ को अपना तमंचा दिया था और फिर पुलिस को सूचना देकर गिरफ्तार करा दिया था। आरिफ को पहले भी धमकी दी जा चुुकी थी लेकिन उसने गंभीरता से नहीं लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बच्चों को लेकर दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा था। अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं आई है। लेकिन तीन टीम गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- विशाल पांडेय, एडीसीपी ग्रेनो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed