फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   murder accused arrested

युवक की हत्या और पिता पर जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 May 2021 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
murder accused arrested
जेवर। विवाह का निमंत्रण न देने पर युवक की गोली मारकर हत्या और उसके पिता पर जानलेवा हमले के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पिता ओमवीर और पुत्र रोहित भी शामिल हैं, जिन्हें मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिगों को पकड़कर बाल संरक्षण गृह भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चौरोली निवासी रामवीर की बेटी की 9 मई और बेटे पंकज उर्फ आशिक की 14 मई को शादी होनी थी। रामवीर ने पड़ोसी ओमवीर को शादी का निमंत्रण नहीं दिया था। इस बात पर दोनों में मनमुटाव चल रहा था। बीते रविवार की शाम इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि झगड़े के दौरान ओमवीर, उसके बेटे रोहित और दो अन्य नाबालिगों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। 2 गोली पंकज व रामवीर को लगीं। पंकज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं रामवीर का फिलहाल हरियाणा के फरीदाबाद में इलाज चल रहा है। पीड़ित परिजनों ने पड़ोसी ओमवीर, उसके बेटे रोहित सहित पांच आरोपियों के नामजद शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस तभी से उनकी तलाश में जुटी थी। आरोपी पुलिस को पहले मथुरा उसके बाद अलीगढ़ में दौड़ाते रहे। शुक्रवार रात गांव लौट रहे आरोपियों से चौरोली व मोर गांव के बीच में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रोहित के पास से अवैध राइफल बरामद हुई है। वहीं ओमवीर और दोनों नाबालिगों से भी तमंचे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

तीन दिन मथुरा और अलीगढ़ में दौड़ती रही पुलिस
चारों आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद गांव से पैदल ही फरार हुए थे। आरोपी अपनी रिश्तेदारी में मथुरा, नौहझील, बाजना होते हुए अलीगढ़ में जट्टारी के पास कई जगह गए। जब रिश्तेदारों को पता चला कि उन पर हत्या का आरोपी है तो उन्होंने आरोपियों को संरक्षण और मदद देने से साफ इनकार कर दिया। इस वजह से आरोपी गांव की ओर लौट रहे थे। पुलिस तीन दिनों से उनके पीछे दौड़ रही थी। लेकिन आरोपियों के पास कोई वाहन नहीं था ना ही वे मोबाइल इस्तेमाल कर रहे थे। जिस भी रिश्तेदार के पास जाते थे उन्हीं के फोन से बातचीत करते थे। इसी वजह से पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में वक्त लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed