फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Municipality's land got encroached free

नगर पालिका की भूमि को कराया कब्जामुक्त

Fri, 31 Dec 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Municipality's land got encroached free
फिरोजपुर झिरका। शहर के महावीर मार्ग स्थित पिछले कई सालों से नपा प्रशासन की भूमि पर चल रही अवैध सब्जी मंडी को नपा प्रशासन के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने शुक्रवार सुबह कार्रवाई के दौरान ढहा दिया। हालांकि इस दौरान नपा के अतिक्रमण विरोधी दस्ते को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा लेकिन बावजूद इसके नपा की टीम ने अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान नपा के कर्मचारियों को गाली गलौज और जान से मारने की धमकी भी मिली। इस बाबत नपा कर्मचारियों ने स्थानीय पुलिस को शिकायत देकर आरोपितों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक महावीर मार्ग पर नगर पालिका प्रशासन की बेशकीमती जमीन पड़ी हुई है। इस जमीन पर पालिका प्रशासन की अनदेखी के चलते अब से कई साल पहले दबंग लोगों ने कब्जा जमा लिया था। न्यायालय में लंबे समय तक कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद नगरपालिका को मालिकाना हक देते हुए, वहां से दबंग और अवैध रूप से सब्जी बेचने वाले लोगों को हटाने का दिशानिर्देश कोर्ट ने दिया। लंबे समय तक ड्यूटी मजिस्ट्रेट और अधिकारियों की नियुक्ति नहीं होने के चलते यह मामला अधर में लटका रहा लेकिन स्थानीय उपमंडल अधिकारी नागरिक के हस्तक्षेप के बाद में यहां अवैध रूप से सब्जी मंडी चला रहे लोगों को खदेड़ने के लिए उपमंडल अधिकारी नागरिक (प्रशासक नगर पालिका) ने भी अपनी मुहर लगा दी।
विज्ञापन

कार्रवाई के कुछ देर बाद फिर जमा दिया कब्जा
नपा प्रशासन की कार्रवाई से अवैध कब्जाधारी बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार सुबह जैसे ही नपा प्रशासन ने महावीर मार्ग स्थित सरकारी भूमि से कब्जा हटाया उसके कुछ ही घंटे बाद अवैध कब्जाधारी फिर से अपना कब्जा जमाकर बैठ गए। इस बारे में जैसे ही नपा प्रशासन के अधिकारियों को पता चला तो उन्होंने इन लोगों की वीडियोग्राफी कराकर पुलिस कार्रवाई की बात कही है। हालांकि नपा प्रशासन ने गाली गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संदर्भ में पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह नपा प्रशासन के अतिक्रमण विरोधी दस्ते महावीर मार्ग स्थित सरकारी भूमि से कब्जा हटा दिया। टीम के साथ कुछ लोगों द्वारा गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई है। इस बाबत पुलिस को कार्रवाई के लिए लिखा गया है।

- विक्रांत, कनिष्ठ अभियंता, नगर पालिका फिरोजपुर झिरका
शहर में सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर उन्हें कब्जा जमाने का प्रयास किया गया तो ऐसे लोगों को चिह्नित कर उन पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- रणबीर सिंह, एसडीएम , फिरोजपुर झिरका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed