फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Multi-modal transport hub will reduce the distance of Mumbai-Kolkata from western UP

मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब कम करेगा पश्चिमी यूपी से मुंबई-कोलकाता की दूरी

Thu, 14 Oct 2021 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Multi-modal transport hub will reduce the distance of Mumbai-Kolkata from western UP
ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रीय मास्टर प्लान ‘पीएम गतिशक्ति’ के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि बोड़ाकी के मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब से दिल्ली सहित पश्चिमी यूपी से मुंबई-कोलकाता की दूरी पांच दिन की जगह दो दिनों में ही तय हो जाएगी। उन्होंने इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेनो लिमिटेड (आईआईटीजीएनएल) की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप को क्षेत्र के विकास का पैमाना बताया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने इंटीग्रेटेड टाउनशिप की सराहना करते हुए कहा कि देश के उद्योगों को ऐसी सुविधाएं देने का प्रयास है, जो प्लग एंड प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर से युक्त हों यानी देश-दुनिया के निवेशकों को सिर्फ सिस्टम लगाकर काम शुरू कर देना है। भारत के अन्य भागों को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के जरिये टाउनशिप से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए बोड़ाकी में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक व ट्रांसपोर्ट हब बनेगा। इसमें स्टेट ऑफ द आर्ट रेलवे टर्मिनल होगा। स्थानीय व अंतर्राज्यीय बस अड्डे भी बनेंगे। यह मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम से जुड़ेगा।
विज्ञापन

इधर, ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ व आईआईटीजीएनएल के एमडी नरेंद्र भूषण ने लखनऊ में इंटीग्रेटेड टाउनशिप, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक व ट्रांसपोर्ट हब पर प्रस्तुति दी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना वर्चुअल जुड़े थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि टाउनशिप व मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब इस क्षेत्र के विकास को नया आयाम देंगे और गतिशक्ति को वास्तविक रूप देने की दिशा में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब से एक लाख को रोजगार
बोड़ाकी के आसपास सात गांवों की 478 हेक्टेयर जमीन पर मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट व लॉजिस्टिक हब बनना है। अब तक करीब 85 फीसदी जमीन प्राप्त हो गई है। बोड़ाकी के पास रेलवे टर्मिनल, अंतर्राज्यीय व स्थानीय बस अड्डे और मेट्रो कनेक्टिविटी की सुविधा विकसित की जाएगी। टर्मिनल बनने के बाद पूरब की ओर जाने वाली अधिकतर ट्रेनें यहीं से चलेंगी। योजना से करीब एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed