{"_id":"62bcb43c3b34a009524171e1","slug":"mri-will-be-done-in-gyms-for-1500-rupees-noida-news-noi656907184","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्स में 1500 रुपये में होगी एमआरआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम्स में 1500 रुपये में होगी एमआरआई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा (संदीप वर्मा)। नोएडा और ग्रेनो में पहली बार सरकारी अस्पताल में मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (एमआरआई) की सुविधा शुरू होगी। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में 15 जुलाई से पहले सुविधा शुरू करने की तैयारी है। यहां साधारण एमआरआई के लिए 1500 रुपये चार्ज जाएंगे। जबकि कुछ विशेष तरीके की एमआरआई के लिए ज्यादा राशि देनी होगी।
अहम है कि कई गंभीर बीमारियों की जांच के लिए एमआरआई कराई जाती है। निजी अस्पतालों में साधारण एमआरआई कराने की कीमत पांच से छह हजार रुपये से शुरू होती है। जबकि विशेष तरह की एमआरआई के लिए और भी ज्यादा राशि वसूली जाती है। जिम्स में पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत एमआरआई मशीन लगाई जा चुकी है। एमआरआई के लिए कुछ अन्य एसेसरीज की जरूरत है। इसे लगाकर 15 जुलाई तक एमआरआई सुविधा मरीजों को उपलब्ध कराने की तैयारी है।
कोट
15 जुलाई तक एमआरआई सुविधा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। मशीन इंस्टॉल हो चुकी है, कुछ पार्ट्स आने के बाद इसे शुरू किया जाएगा। एमआरआई की सुविधा 1500 रुपये में शुरू होगी। निजी अस्पतालों में इसकी कीमत करीब 6 हजार रुपये तक है। इससे गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को राहत मिलेगी। - डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता, निदेशक जिम्स
विज्ञापन
---
ईएसआईसी अस्पताल में जल्द मिलेगी ब्लड बैंक की सुविधा
40 लाख लाभार्थियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने की कवायद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के सेक्टर-24 स्थित अस्पताल में आधुनिक ब्लड बैंक की सुविधा जल्द शुरू होगी। जिले में करीब 40 लाख लाभार्थी ईएसआईसी से जुड़े हैं। अस्पताल के पुराने ब्लॉक में बने ब्लड बैंक का बुधवार को एक्सपर्ट टीम ने निरीक्षण किया।
औषधि निरीक्षक श्वेता और जिला अस्पताल के ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. एचएम लवानिया के नेतृत्व में निरीक्षण करने पहुंची टीम ने संचालन की संस्तुति रिपोर्ट महाऔषधि नियंत्रक भारत सरकार एवं औषधि नियंत्रक उत्तर प्रदेश को की है। इस ब्लड बैंक में 300 यूनिट तक रक्त रखने की क्षमता होगी। इस सुविधा के शुरू होने के बाद ईएसआईसी लाभार्थियों को रक्त की जरूरत पड़ने पर धक्के नहीं खाने होंगे। जिले में ईएसआईसी का मॉडल अस्पताल है। अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग का बड़ा हिस्सा खाली पड़ा है। इसका नवीनीकरण कराकर एक ब्लॉक में ब्लड बैंक स्थापित कराया गया है। इस मौके पर ईएसआईसी के ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. आनंद भी मौजूद रहे।