फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   moving truck suddenly caught fire in Greater Noida

आग का गोला बना ट्रक: अचानक केबिन से निकला धुआं, चालक की सूझबूझ से टला हादसा; बीच सड़क धू-धूकर जला

Sat, 01 Nov 2025 04:54 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 01 Nov 2025 04:54 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में आज दोपहर को एक चलते ट्रक में अचानक से आग लग गई। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और काबू पाया। लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। क्योंकि ट्रक पेपर रोल से भरा हुआ था।

विज्ञापन
moving truck suddenly caught fire in Greater Noida
चलते ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

130 मीटर रोड पर शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। चालक ने आग लगती देख कूदकर अपनी जान बचाई है। पुलिस के मुताबिक, ट्रक मेरठ से पेपर रोल भरकर तिलपता रोड होते हुए कासना की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक मिल्क लच्छी गांव के सामने पहुंचा। 

विज्ञापन


तभी उसके केबिन से धुंआ निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना पाकर रोजा जलालपुर चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पा लिया। ट्रक में रखे पेपर रोल का कुछ हिस्सा आग की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन


लेकिन समय रहते आग को बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी बताया गया है। घटना के समय ट्रक चालक ने समझदारी दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोक दिया। जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रक को क्रेन की मदद से सड़क से हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed