{"_id":"60dcd30d8ebc3e90ba777749","slug":"mother-son-arrested-for-abetting-student-s-suicide-grnoida-news-noi590792912","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने में मां-बेटे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने में मां-बेटे गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। देवला गांव में किराये पर रहने वाली 7वीं कक्षा की छात्रा से मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पड़ोस में रहने वाले मां-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छात्रा ने सुसाइड नोट में पड़ोसी कमल और उसके परिवार को जिम्मेदार ठहराया था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कमल, उसकी मां सुनीता समेत 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
देवला गांव निवासी एक व्यक्ति ने सूरजपुर कोतवाली में पड़ोसी युवक कमल और उसके परिवार समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। शिकायत में कहा गया था कि करीब 15 दिन पहले कमल ने उसकी बेटी को अपने घर बुलाया था। आरोपी ने घर से आभूषण व नकदी लाने के लिए कहा था। पीड़िता 17 जून को घर से मंगल सूत्र व रुपये लेकर आरोपी कमल के घर पहुंची थी। आरोप है कि कमल व उसके घर वालों ने नकदी और जूलरी छीनकर पीड़िता को भगा दिया था। इसके बाद 19 जून को मकान मालिक की पत्नी ने भी पीड़िता से अभद्रता की और मारपीट कर मकान खाली करने को कहा था। जिससे आहत होकर छात्रा ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
सुसाइड नोट में लिखा था ‘मुझे इंसाफ चाहिए’
छात्रा ने कमरे में सुसाइड नोट छोड़ा था। जिसमें उसने मौत का जिम्मेदार कमल और उसके परिजनों को बताया। इसके अलावा मकान मालिक पर भी आरोपियों का साथ देकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा कि मुझे इंसाफ चाहिए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी कमल व उसकी मां सुनीता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की टीम अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।