फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mother and son died under suspicious circumstances, dead bodies found in the house

Noida News: मां-बेटे की संदिग्ध हालात में मौत, घर में मिले शव

Thu, 20 Jun 2024 09:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 09:24 PM IST
विज्ञापन
Mother and son died under suspicious circumstances, dead bodies found in the house
शरीर पर चोट के निशान नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा कारणों का खुलासा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
शालीमार बाग में बुजुर्ग महिला और बेटे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार रात दोनों के शव घर में मिले। शुरुआती जांच में पुलिस को चोट के निशान नहीं मिले हैं। जिला पुलिस उपायुक्त जीतेंद्र कुमार मीना ने बताया कि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

पुलिस के अनुसार, संतोष (72) और किशन (42) बीएच ब्लॉक शालीमार बाग में पहली मंजिल पर रहते थे। उन्होंने भूतल पर दो दुकानों को किराये पर दे रखा है, जिसमें किराने की दुकानें चल रही हैं। महिला का छोटा बेटा जापान में है, जबकि बेटी परिवार के साथ निहाल विहार में रहती है। किशन तलाकशुदा और शराब पीने का आदी था। रात नौ बजे पड़ोसियों ने पुलिस को फोन कर मां-बेटे के शव पड़े होने की सूचना दी। पुलिस पहुंची तो किशन फर्श पर पड़ा था, जबकि मां कुर्सी पर अचेत थीं। किशन के पास शराब की बोतल रखी हुई थी। पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि एक महिला संतोष की मालिश करने के लिए आती थी। बुधवार रात 7:30 बजे वह घर आई तो दरवाजा खुला हुआ था। उसने कमरे में मां-बेटे को अचेत देखा और अन्य लोगों को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव बेटी को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed