फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mother and child died while dilevery due to negligence of doctor

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रसव में मां-बच्चे की मौत

Wed, 07 Oct 2020 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Mother and child died while dilevery due to negligence of doctor
मृतक महिला फाइल फोटो
झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रसव में मां-बच्चे की मौत
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-66 स्थित मामूरा में शनिवार देर रात रात झोलाछाप महिला डॉक्टर की लापरवाही से प्रसव के दौरान महिला व बच्चे की मौत हो गई। आरोप है कि झोलाछाप ने दो कर्मियों के साथ शव को क्लीनिक के बाहर फेंक दिया और ताला लगाकर भाग गई। वहीं, थाना फेज-3 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति की तहरीर पर कोतवाली फेज-3 पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से जेवरा, शाहजहांपुर निवासी कमलेश मामूरा गली नंबर-8 में रणवीर के मकान में रहता है। तीन साल पहले उसकी रुचि से शादी से हुई थी। रुचि गर्भवती थी। शनिवार रात को दर्द होने पर कमलेश ने पत्नी को गली नंबर-7 स्थित गीता क्लीनिक में भर्ती कराया। आरोप है कि क्लीनिक चलाने वाली महिला डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की बात कही तो वह तैयार हो गया, लेकिन प्रसव के दौरान आधा बच्चा फंस गया। इससे मां-बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने दो कर्मियों के साथ मिलकर शव को क्लीनिक के बाहर फेंक दिया। बाहर बैठे पति ने रिश्तेदारों को बुलाया और पुलिस को शिकायत दी। रुचि का यह पहला बच्चा था।
विज्ञापन

डॉक्टर के पास नहीं है कोई लाइसेंस
प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी झोलाछाप के पास कोई भी मेडिकल लाइसेंस नहीं है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमों का उल्लंघन कर मामूरा में क्लीनिक खोलकर इलाज किया जा रहा था। महिला 2 साल से मामूरा में क्लीनिक चला रही थी। यहां पहले भी इलाज के दौरान कई तरह की शिकायतें मिली हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। झोलाछाप के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।
- जितेंद्र दीक्षित, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली फेज-3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed