फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   More than 350 students fell ill after eating buckwheat flour ingredients in Greater Noida

हॉस्टल में हो-हल्ला: कुट्टू के आटे की सामग्री खाकर 350 से अधिक लोग बीमार, पेट दर्द के बाद सभी को हुई उल्टी

Sat, 09 Mar 2024 06:48 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 09 Mar 2024 06:48 PM IST
सार

कॉलेज की गाड़ियों से छात्रों को पास के ही निजी अस्पतालों में ले जाया गया। शनिवार सुबह एपीजे कॉलेज के भी 15 छात्रों के फूड प्वाइजनिंग का शिकार होने की सूचना मिली।

विज्ञापन
More than 350 students fell ill after eating buckwheat flour ingredients in Greater Noida
नोएडा सेक्टर-73 से तैयार होकर आया था आटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि के अवसर पर खराब गुणवत्ता के कुट्टू के आटे की सामग्री के सेवन से दो हॉस्टल के 230 छात्रों सहित 350 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। सभी को तेज पेट दर्द, उल्टी दस्त की शिकायत हुई। 15 छात्र अभी भी आईसीयू में भर्ती हैं। अभि प्योर नाम से बोरों में पैक यह आटा नोएडा के सेक्टर-73 में एक मकान में चलने वाले पिसाई प्लांट से आया था। खाद्य विभाग ने इस प्लांट और स्थानीय थोक दुकान को सील कर दिया है।

विज्ञापन

थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के तुगलपुर में लॉयड लॉ कॉलेज का आर्यन हॉस्टल में शुक्रवार रात 10 बजे छात्रों की तबीयत खराब होनी शुरू हुई। यहां पर शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर हॉस्टल में व्रत रखने वाले छात्रों के लिए साबूदाने की खीर, कुट्टू के आटे की पूड़ी और आलू की सब्जी बनी थी। जिन छात्रों ने कूटू के आटे की पूड़ी और आलू की सब्जी खाई, उन्हें पेट दर्द, उल्टी, दस्त होने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कॉलेज प्रशासन में अफरा-तफरी फैल गई। कॉलेज की गाड़ियों से छात्रों को पास के ही निजी अस्पतालों में ले जाया गया। शनिवार सुबह एपीजे कॉलेज के भी 15 छात्रों के फूड प्वाइजनिंग का शिकार होने की सूचना मिली। बीमार हुए छात्रों को वैक्सन, कैलाश, यथार्थ और शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

कस्बा दादरी, बरौला और सूरजपुर में भी लोगों के इसी तरह के बीमार होने के मामले आए। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने जांच शुरू की। सभी जगह कुट्टू का आटा सेक्टर-73 स्थित पिसाई प्लांट का पिसा हुआ था। इसे सील कर दिया गया है।

सभी जगह यह आटा सेक्टर-73 में मकान में ही चल रहे पिसाई प्लांट से आया था। इसे और थोक दुकान को सील कर दिया है। पूरे मामले की जांच चल रही है। - अर्चना धीरान, सहायक आयुक्त खाद्य

छात्रों की तबीयत खराब होने के लिए बाजार में बिक रहा घटिया कुट्टू का आटा जिम्मेदार है। - डॉ. राजीव अग्रवाल, लॉयड कॉलेज, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed