{"_id":"68bee635b4b5a8a7ee0afb14","slug":"more-than-150-patients-are-getting-relief-noida-news-c-23-1-lko1064-74491-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विश्व फिजियोथेरेपी दिवस - \nफिजियोथेरेपी से हर माह 150 से अधिक मरीजों को मिल रही राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विश्व फिजियोथेरेपी दिवस - फिजियोथेरेपी से हर माह 150 से अधिक मरीजों को मिल रही राहत
विज्ञापन
-जिम्स में आयोजित कार्यक्रम में पद्धति के महत्व व सार्थकता पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स), में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर फिजियोथेरेपी के महत्व और सार्थकता को उजागर करने के लिए विश्व फिजियोथेरेपी दिवस मनाया गया।
जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि आधुनिक युग में लोगों को अधिक समय तक स्क्रीन पर देखना बीमार बना रहा है। कंप्यूटर, लैपटॉप पर एक ही जगह घंटों बैठकर काम करना, खेलते समय एथलीट को चोट लगना, दुर्घटना की चोट के अलावा, पीठ, कमर, गर्दन, कंधे, घुटने का दर्द हो या चक्कर आने से लेकर लकवा तक की बीमारियां अब आम हो चुकी हैं। जानकारी के अभाव में मरीज महंगी दरों पर निजी अस्पताल में इलाज करा रहे है। कुछ लोग शरीर के किसी हिस्से में दर्द होने पर दर्द निवारक दवाई का प्रयोग करते है। जो कुछ समय के लिए लाभदायक होती है। असर खत्म होने के बाद पहले जैसी ही स्थिति हो जाती है। ऐसे मरीजों का जिम्स में 50 रुपये में छुटकारा मिल रहा है। अस्पताल में मैग्नेट, बैलेंस, अल्ट्रासोनिक, लेजर थेरेपी आदि से मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -
जल्द शुरू होगी वैक्स व एडवांस लेजर थेरेपी
जिम्स में जल्द ही आधुनिक मशीनें के साथ द्वारा वैक्स थेरेपी, एडवांस लेजर थेरेपी की सुविधा मिलने वाली है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन 150 से अधिक मरीज फिजियोथेरेपी के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, महीने में करीब चार हजार से अधिक मरीज आ रहे है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
फिजियोथेरेपिस्टों ने मनाया विश्व फिजियोथेरेपी दिवस
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा दो स्थित एक निजी अस्पताल में जिला फिजियोथेरेपी एसोसिएशन की ओर से विश्व फिजियोथेरेपी दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राहुल त्यागी, उपाध्यक्ष डॉ. खलील अहमद, डॉ. तसनीम, डॉ. विजय गोयल एवं डॉ. शिल्पी रानी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में एआईआईएमएस के डॉ. अग्रवाल और डॉ. राकेश त्यागी रहे। डॉ. राहुल त्यागी ने कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य गौतमबुद्ध नगर में बेहतर फिजियोथेरेपी सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को उच्च स्तरीय इलाज मिल सके।
-- -- -- -- -- --
विद्यार्थियों ने चलाया जागरूकता अभियान
ग्रेटर नोएडा के आईटीएस कॉलेज ऑफ हेल्थ एंड वेलनेस साइंसेज में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों की ओर से चलाए जा रहे तीन दिवसीय फंडरेजर और जागरूकता अभियान का सोमवार को समापन हो गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों के लिए फंड एकत्रित करना था। विद्यार्थियों ने शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद के लिए करीब 45 हजार रुपये की धनराशि एकत्र की।