{"_id":"6824985b66133c212c053462","slug":"more-than-10-lakh-plants-noida-news-c-23-1-vns1013-61941-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जनता की मदद से लगाए जाएंगे 10 लाख से अधिक पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जनता की मदद से लगाए जाएंगे 10 लाख से अधिक पौधे
विज्ञापन
-डीएम ने ली पौधारोपण, पर्यावरण, गंगा एवं वेटलैंड समिति की समीक्षा बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में वृक्षारोपण, पर्यावरण, गंगा एवं वेटलैंड समिति की समीक्षा बैठक की। जहां डीएम ने अफसरों से कहा है कि मानसून के दौरान बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इससे आम जनता को भी जोड़ा जाएगा। जिन जगहों पर पौधरोपण होगा, वहां अभी से ही गड्ढा खोदाई का काम कराना होगा।
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि बारिश के दौरान बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। इसमें औद्योगिक इकाइयां, आरडब्ल्यूए, एओए, शैक्षणिक संस्थान, एनजीओ और स्कूलों बच्चों की मदद ली जाएगी। विभाग अपनी-अपनी योजना बनाकर उपलब्ध करा दें। सभी एसडीएम हिंडन व यमुना नदी के किनारे पौधरोपण कराएंगे। वन विभाग सभी एसडीएम के साथ मिलकर गांवों में भी अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक भी स्कूलों बच्चों की मदद से पौधरोपण कराएंगे।
-- -- -- -- -- --
निर्माण सामग्री नहीं ढ़ंकी तो लगेगा जुर्माना
जिलाधिकारी ने पर्यावरण समिति की समीक्षा करते हुए कहा कि ओवर लोडिंग के साथ अगर निर्माण सामग्री ढ़ंकी नहीं है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना लगाने के साथ चालान काटा जाएगा। सभी विभागों की संयुक्त टीम बनाकर जांच की जाएगी। प्रदूषण विभाग को कूडा जलाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जिला गंगा समिति को निर्देश दिए कि हिंडन और यमुना नदी के डूब क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाए। नदियों की साफ सफाई की जाए। जिन तालाब पर अतिक्रमण है। उनको खाली कराया जाए।