फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   More than 1.83 crore cans of beer sold in Noida and Greater Noida from March to May

UP: दबाकर बीयर पी रहे हैं शौकीन, मार्च से मई तक बिकीं 1.83 करोड़ से अधिक केन; अंग्रेजी व देसी को छोड़ा पीछे

Mon, 09 Jun 2025 10:04 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Mon, 09 Jun 2025 10:04 PM IST
सार

इस साल सर्दी का मौसम ज्यादा दिन नहीं रहा। मार्च तक गर्मी ने दस्तक दे दी थी। इस समय तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। ऐसे में शराब के शौकीन बीयर को पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
More than 1.83 crore cans of beer sold in Noida and Greater Noida from March to May
बीयर केन - फोटो : Freepik

विस्तार

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों के पैमाने में इन दिनों बीयर ज्यादा छलक रही है। मार्च से मई तक शहर के लोगों ने बीयर की 1.83 करोड़ से अधिक केन खरीदी हैं। यह पिछले साल के मुकाबले 35.96 लाख ज्यादा है। पिछले साल 1.47 करोड़ केन बिकी थीं। ऐसे में जून और जुलाई में रिकॉर्ड बिक्री होने की उम्मीद है। हालांकि गर्मी के कारण अंग्रेजी और देसी शराब से थोड़ी दूरी रख रहे हैं।

विज्ञापन

इस साल सर्दी का मौसम ज्यादा दिन नहीं रहा। मार्च तक गर्मी ने दस्तक दे दी थी। इस समय तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। ऐसे में शराब के शौकीन बीयर को पसंद कर रहे हैं। पिछले साल मई में बीयर की 60.41 लाख केन बिकी थीं, जबकि इस साल 71.12 लाख केन बिकी हैं। यानी करीब 10 लाख केन अधिक। अप्रैल में यह अंतर 22.24 लाख का रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजी व देसी को छोड़ा पीछे
अंग्रेजी और देसी शराब की बिक्री बढ़ी है, लेकिन बीयर जैसी। पिछले साल मई में अंग्रेजी शराब की 13 लाख से अधिक बोतलें बिकी थीं, जो इस साल 16 लाख से अधिक पहुंच गई। देसी शराब की बिक्री 18 लाख से बढ़कर 20 लाख पहुंच गई है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1,735 करोड़ और 2024-25 में 1923 करोड़ का राजस्व मिला है। इस साल अप्रैल और मई माह में 211-211 करोड़ से अधिक राजस्व मिला है।

विज्ञापन

बीयर की खपत
वर्ष मार्च अप्रैल मई
2024 3946687 4717930 6041353
2025 4247504 6942004 7112696

 

अंग्रेजी शराब की खपत
वर्ष मार्च अप्रैल मई
2024 1215151 1097866 1307131
2025 1163536 1768422 1665688

देसी शराब की खपत
वर्ष मार्च अप्रैल मई
2024 1996051 1645227 1892777
2025 1922325 2099146 2040245

सर्दी में अंग्रेजी और देसी शराब की मांग अधिक रहती है, जबकि गर्मी में बीयर की बिक्री बढ़ती है। इस बार बीयर की बिक्री काफी अधिक रही है। सभी दुकानों पर हर ब्रांड की बीयर उपलब्ध कराई जा रही है। -सुबोध कुमार श्रीवास्तव, जिला आबकारी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed