फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Morale of SOSE students boosted by sharing experiences

Noida News: शिक्षा मंत्री ने अनुभव साझा कर एसओएसई के छात्रों का बढ़ाया मनोबल

Sat, 25 Nov 2023 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 07:13 PM IST
विज्ञापन
Morale of SOSE students boosted by sharing experiences
-आतिशी ने विद्यार्थियों से बातचीत कर जानी हकीकत
विज्ञापन

-छात्र बोले, पढ़ाई के नए तरीके से बढ़ी है उनकी समझ


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने शनिवार को पश्चिम विहार में डॉ. बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस (एसओएसई) ह्यूमैनिटीज का दौरा किया। आतिशी ने छात्रों से बात की और स्कूल के बारे में बारीकी से समझा। छात्रों ने अपने अनुभव शिक्षा मंत्री के साथ साझा किए।
बच्चों ने माना कि स्कूल में पढ़ाई के नए तरीके से उनकी पाठ्यक्रम के प्रति समझ बढ़ी है। शिक्षक रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हुए उदाहरणों के सहारे किताबों की गुत्थी सुलझा देते हैं। आतिशी ने कहा कि किसी ने सोचा तक नहीं होगा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में इतना आत्मविश्वास होगा। लेकिन स्कूल में ये कोशिश सच में बदल गई है। खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि किताबों से परे मॉडल यूनाइटेड नेशन, यूथ पार्लियामेंट, डिबेट जैसी दूसरी गतिविधियों पर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। ऐसी शिक्षा पाकर छात्र न केवल बेहतर पेशेवर बनेंगे बल्कि समाज की बेहतरी के लिए भी काम करेंगे। इस मौके पर एक छात्र ने कहा कि स्कूल केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है। यहां पर किताबों से परे विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाती है। इससे हमें दुनिया व समाज के बड़े मुद्दों के विषय में जानने का मौका मिलता है। पहले पढ़ाई में रटने पर ध्यान दिया जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं रहा। हम कॉन्सेप्ट को समझकर विषय की जानकारी लेते हैं।
विज्ञापन



----
क्या है ह्यूमेनिटीज एसओएसई
स्कूल छात्रों को ह्यूमेनिटीज और सोशल साइंस में वैश्विक स्तर पर शिक्षा प्रदान कराता है। इसमें पढ़ रहे छात्रों को वकील, पत्रकार, डेवलपमेंट प्रोफेशनल, रिसर्चर, अर्बन प्लानर और दूसरे अन्य क्षेत्रों के लिए तैयार किया जाता है। इसके लिए छात्रों में क्रिटिकल थिंकिंग, रिसर्च और लॉजिकल रीजनिंग जैसे विषयों के साथ-साथ इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, अर्थव्यवस्था, सोशियोलॉजी और साइकोलॉजी समेत अन्य विषयों पर पढ़ाई कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed