फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   molestation case lodge by doctor

महिला डॉक्टर ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Thu, 30 May 2019 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
molestation case lodge by doctor
महिला डॉक्टर ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन

नगीना। नूंह के अस्पताल अलआफिया में बृहस्पतिवार को एक महिला चिकित्सक ने एक चिकित्सक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस बात को लेकर दोनों चिकित्सकों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। तब जाकर मामला शांत हुआ। महिला चिकित्सक ने मौके पर ही इस मामले को लेकर एसआई सुरेंद्र सिंह को लिखित शिकायत दे दी। यही नहीं, पुलिस अधिकारी और चिकित्सक के बीच भी गिरफ्तारी को लेेकर तू तू- मैं मैं हो गई। नगीना पुलिस थाने ने जिला महिला पुलिस थाने में महिला चिकित्सक की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी चिकित्सक आइएनएल कुमार ने बताया कि महिला चिकित्सक के आरोप बेबुनियाद हैं। इनकी जांच आवश्यक है। मेरी और उनकी कोई भी ऐसी बात नहीं हुई जो आपत्तिजनक हो। मैंने उनसे कुछ नहीं कहा। मैंने किसी भी तरह की कोई छेड़छाड़ या परेशान नहीं किया है। ये मुझे बदनाम करने की साजिश है, जबकि महिला चिकित्सक ने कहा कि डॉक्टर पर लगाए गए उनके आरोप सही हैं, इनकी जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे किसी से डर नहीं लगता। मैं पुलिस का सहयोग करने के लिए तैयार हूं, कोई मुझे जांच का डर नहीं दिखा सकता। जो मेरे साथ हुआ वही मैंने लिखित में दिया है। महिला थाने की जांच अधिकारी सरोज कुमारी ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. राजीव बातिश ने बताया कि जिला अस्पताल में बनी हैरसमेंट कमेटी मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों को सुबह 10 बजे बुलाया गया है। इसके बाद में कमेटी अपना फैसला लेगी और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेगी।
----------कैप्शनऱ् जिला अस्पताल में जांच करने पहुंची पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed