{"_id":"5dd1a1348ebc3e54cc61102a","slug":"mohammad-iliyas-scored-a-century-in-35-balls-grnoida-news-noi4735630143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद इलियास ने 35 गेंदों पर जड़ा शतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहम्मद इलियास ने 35 गेंदों पर जड़ा शतक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मद इलियास ने 35 गेंदों पर जड़ा शतक
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सर्वोत्तम क्रिकेट मैदान पर चल रही बिग बैश लीग-2019 में रविवार को मोहम्मद इलियास की तूफानी पारी ने सभी का दिल जीत लिया। इलियास ने 35 गेंदों पर तूफानी शतक (102) ठोकते हुए अपनी टीम भीभरते को छह विकेट से शानदार जीत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और सात छक्के लगाए। गेंदबाजी में भी इलियास ने दो विकेट चटकाए, उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
रविवार को चेरी रिपब्लिकन और भीभरते टीम के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेरी रिपब्लिकन टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 167 रन का स्कोर खड़ा किया। अभिषेक खन्ना ने 38, दीपक रावत ने 33, योगेंद्र ने 26 और विशाल ने 14 रन की पारियां खेलीं, लेकिन कोई भी अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सका। भीभरते के गेंदबाज गोलू ने तीन और अरुण नेगी व मोहम्मद इलियास ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया। जवाब में भीभरते की टीम ने मोहम्मद इलियास की तूफानी पारी की बदौलत मात्र 16 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। पंकज ने 28 और रिशू ने 11 रन का योगदान दिया। चेरी रिपब्लिकन के गेंदबाज अशुल व अनुराग ने एक-एक विकेट लिया।