फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Modern Olympic Village to be built in YEIDA City

यीडा सिटी में बनेगा आधुनिक ओलंपिक विलेज

Mon, 25 Apr 2022 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Modern Olympic Village to be built in YEIDA City
ग्रेटर नोएडा। यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) 390 हेक्टेयर में ओलंपिक विलेज बसाएगा। दिल्ली के खेल गांव से भी बड़े ओलंपिक विलेज में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम के साथ ही सभी बड़े खेलों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें एक बार में साढ़े चार हजार खिलाड़ियों के रहने और प्रशिक्षण की भी व्यवस्था होगी। ओलंपिक विलेज इतना बड़ा और आधुनिक होगा कि इसमें कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स और ओलंपिक जैसे बड़े आयोजन कराए जा सकेंगे। इसी 26 अप्रैल को होने वाली बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। ओलंपिक विलेज में बनाए जाने वाले क्रिकेट स्टेडियम को लेकर अधिकारियों की बीसीसीआई से भी बात चल रही है।
विज्ञापन

यीडा क्षेत्र के विकास को लेकर मुख्यमंत्री स्तर पर से ध्यान दिया जा रहा है। पहले नोएडा एयरपोर्ट फिर फिल्म सिटी और अब ओलंपिक विलेज की सौगात देने की योजना बनाई जा रही है। मास्टर प्लान-2041 में इसकी योजना तैयार कर ली गई है। इसे 390 हेक्टेयर में बसाया जाएगा। इसमें बैडमिंटन, मुक्केबाजी, कुश्ती, कबड्डी, एथलेटिक्स और क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा। स्टेडियम बनाने को लेकर यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों की बीसीसीआई के अधिकारियों और पदाधिकारियों से भी बात चल रही है। इस स्टेडियम को फिरोजशाह कोटला मैदान से बड़ा और आकर्षक बनाया जाएगा। ओलंपिक विलेज में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण से लेकर रहने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए 52 हेक्टेयर जमीन पर 4500 लोगों के लिए आवास बनाए जाएंगे। इसी निवास क्षेत्र में प्रशिक्षण की सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। इसमें इंटीग्रेटेड कॉम्प्लेक्स भी बनाया जाएगा जिसमें कॉमनवेल्थ से संबंधित सभी तरह के खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

मास्टर प्लान-2041 का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसे शासन को भेजा जाएगा। उसी के तहत यीडा सिटी में ओलंपिक विलेज बनाया जाएगा। जो दिल्ली के खेल गांव से भी बड़ा होगा। इसमें ओलंपिक खेलों का आयोजन कराने जैसी सुविधाएं होंगी साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम भी होगा। - डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ, यीडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed