फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Model culture will be taught through English medium in senior secondary schools

मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से होगी पढ़ाई

Tue, 05 Apr 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Model culture will be taught through English medium in senior secondary schools
नूंह। प्रदेश सरकार ने राजकीय स्कूलों को शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र बनाने के लिए प्रत्येक खंड में इन विद्यालयों को मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बना दिया है। जिले के इन विद्यालयों को सीबीएसई बोर्ड से मान्यता दिलवाकर दाखिला प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इन स्कूलों के विद्यार्थी बड़े शहरों के मॉडल स्कूल की तर्ज पर अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा ग्रहण करेंगे। उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि सरकार का यह प्रयास सराहनीय है।
विज्ञापन

संस्कृति मॉडल स्कूल के जिला नोडल अधिकारी ने बताया कि इन स्कूलों का स्टाफ भी अलग कैडर का है। प्रथम कक्षा से ही अंग्रेजी और हिंदी मीडियम की पढ़ाई की व्यवस्था है। कक्षा एक से नौवीं तक एक सेक्शन अंग्रेजी माध्यम का होगा। पहली से पांचवीं तक 30 विद्यार्थी एक सेक्शन में होंगे। छठी से आठवीं कक्षा तक 35 तथा नौवीं से ग्यारहवीं तक अधिकतम 40 विद्यार्थी एक सेक्शन में होंगे। शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, इन स्कूल में नाम मात्र की एक मुश्त दाखिला धनराशि और मासिक फीस ली जाएगी। यह धनराशि स्कूल की बेहतरी के लिए स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा खर्च की जाएगी। संस्कृति स्कूल में एक लाख अस्सी हजार से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के बच्चों के लिए 20 प्रतिशत तथा एक लाख अस्सी हजार से दो लाख चालीस हजार रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों के बच्चों के लिए दस प्रतिशत सीट आरक्षित करने का प्रावधान है, ताकि कमजोर वर्ग के बच्चों को भी आधुनिक शिक्षा प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

दाखिले के लिए आवश्यक दस्तावेज
आवेदन के लिए जन्म प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है। आवेदन फार्म स्कूल में निशुल्क मिलेगा। दस्तावेज के अभाव में दाखिले के लिए मना नहीं किया जाएगा। नोडल अधिकारी ने कहा कि आरक्षित सीटें खाली रहने पर सामान्य श्रेणी से सीटों को भरा जाएगा। प्रथम कक्षा में दाखिले के लिए आयु सीमा पांच वर्ष कम से कम निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed