फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   mobile looted, victime tweet police

मोबाइल लुटने से आहत युवक ने कया ट्वीट...कर लूंगा सुसाइड

Fri, 19 Feb 2021 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
mobile looted, victime tweet police
फोन लुटने से आहत युवक ने किया ट्वीट... कर लूंगा आत्महत्या
विज्ञापन

नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने सेक्टर-7 में एक युवक से मोबाइल लूट लिया तो उसने यूपी पुलिस को ट्वीट कर आत्महत्या की बात कह डाली। मोबाइल लुटने से दुखी युवक की बात को यूपी पुलिस ने गंभीरता से लिया और तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने उसे तत्काल निकटतम थाने में एफआईआर दर्ज कराने की सलाह दी। हालांकि इस पर युवक ने कोई जवाब नहीं दिया। अनुराग ने यूपी पुलिस और नोएडा साइबर क्राइम पुलिस को टैग कर ट्विटर पर लिखा कि सेक्टर-7 स्थित किया मोटर्स के सामने 16 फरवरी की रात लगभग आठ बजे बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया। दो दिन पहले ही उसने नया मोबाइल खरीदा था। ट्वीट में लिखा है कि लोगों से पूछताछ में पता चला है कि दो साल में कई लूट की वारदात हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस ध्यान नहीं देती है। युवक ने आरोप लगाया है कि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए कोई काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed