{"_id":"6ae2638794b2c641f20a17d6","slug":"mlc-results-have-increased-the-challenge-noida-news-c-23-1-lko1064-110502-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एमएलसी नतीजों ने बढ़ाई चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एमएलसी नतीजों ने बढ़ाई चुनौती
विज्ञापन
नवीन कुमार
ग्रेटर नोएडा। दादरी में समानता भाईचारा रैली में उमड़ी भीड़ को सपा ने अपनी राजनीतिक ताकत के प्रदर्शन के तौर पर पेश किया था। उसके बाद से ही पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का दावा कर रही है लेकिन मेरठ खंड की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों के नतीजों ने पार्टी के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। राजनीति के जानकारों का कहना है कि दोनों सीटों पर भाजपा की जीत ने यह सवाल खड़ा किया है कि रैलियों में जुटने वाली भीड़ को वोट में बदलने के लिए सपा की रणनीति कितनी कारगर है। हालांकि, केवल एमएलसी चुनाव के नतीजों के आधार पर विधानसभा चुनाव की तस्वीर तय नहीं की जा सकती।
विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में भाजपा और सपा, दोनों ने अपने राजनीतिक अभियान तेज कर दिए हैं। गौतमबुद्ध नगर भी दोनों दलों की गतिविधियों का केंद्र रहा है। भाजपा ने जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शुभारंभ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के जरिये अपनी ताकत दिखाई। सपा ने दादरी में समानता भाईचारा रैली आयोजित कर कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एकजुट करने का प्रयास किया।
जानकारों का यह भी कहना है कि पार्टी को यह देखना होगा कि स्थानीय स्तर पर उसका संगठन कितना प्रभावी है और समर्थकों की भागीदारी को चुनावी समर्थन में बदलने की उसकी क्षमता कैसी है। हालांकि, विधान परिषद के चुनाव और विधानसभा चुनाव का मतदाता वर्ग, चुनावी मुद्दे और राजनीतिक समीकरण अलग हैं।
विज्ञापन
सपा ने मेरठ खंड की स्नातक सीट पर गौतमबुद्ध नगर के प्रमेंद्र सिंह भाटी को प्रत्याशी बनाया था। वहीं, भाजपा ने शिक्षक सीट पर गौतमबुद्ध नगर के श्रीचंद शर्मा को दोबारा मौका दिया। गौतमबुद्ध नगर भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि श्रीचंद शर्मा ने एमएलसी शिक्षक सीट पर 13,260 मतों से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 18,131 वोट मिले थे, जबकि सपा प्रत्याशी को 4,871 वोट मिले। वहीं, एमएलसी स्नातक सीट पर सपा के प्रमेंद्र सिंह भाटी को भाजपा के दिनेश गोयल से हार मिली है। उनकी हार का अंतर दोगुना रहा है।
-- -- -- -- -- -- -
शिक्षक सीट पर वोटों के आंकड़े
प्रत्याशी मत मिले
श्रीचंद शर्मा (भाजपा) 18,099
डॉ. नितिन तोमर (सपा) 4,858
सुशील चौधरी (निर्दलीय) 1,698
सुशील कुमार पुंडीर (निर्दलीय) 1,579
डॉ. कुलदीप मलिक (निर्दलीय) 1,320
पंकज शर्मा (निर्दलीय) 243
हरकेश सिंह (निर्दलीय) 236
स्वराज पाल दूहुण (निर्दलीय) 168
बाकर हुसैन (निर्दलीय) 132 वोट
तनुज गंभीर (निर्दलीय) 72 वोट
-- -- -- -- -- --
स्नातक सीट पर वोटों के आंकड़े
प्रत्याशी मत मिले
दिनेश गोयल (भाजपा) 24,929
प्रमेंद्र सिंह भाटी (सपा) 12,073
राहुल कुशवाहा (निर्दलीय) 1,736
डॉ. अमित जैन (निर्दलीय) 977
दुष्यंत त्यागी (निर्दलीय) 607
विक्रांत वशिष्ठ (निर्दलीय) 454
विजय कुमार त्यागी (निर्दलीय) 401
सय्यद अकरम रजा (निर्दलीय) 285
-- -- -- -- -- --
स्नातक-2020
दिनेश गोयल-43,052
हेम सिंह पुंडीर-15,972
अंतर-28,769 से जीते
13260 मतों से मिली बड़ी जीत