फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MLA took vaccine with supporters

समर्थकों के साथ विधायक आफताब अहमद ने ली वैक्सीन

Mon, 20 Sep 2021 10:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
MLA took vaccine with supporters
MLA took vaccine with supporters
पिनगवां। कांग्रेस विधायक दल के उपनेता और विधायक चौधरी आफताब अहमद ने सैकड़ों समर्थकों के साथ नूंह अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन लगवाई। इस दौरान आफताब अहमद ने कहा कि प्रदेश में सबसे कम कोरोना टीकाकरण मेवात में हुआ है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन और सरकार जिम्मेदार है, क्योंकि लोगों को जागरूक करने के लिए समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने के मकसद से सोमवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ नूंह के सरकारी अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाया। उन्होंने लोगों से अपील की है किकोराना का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है, क्योंकि वह खुद भी दोनों टीके लगवा चुके हैं। जो लोग कोरोना के टीके के बारे में अफवाह फैला रहे हैं, असल में वे लोगों की जान के दुश्मन हैं। क्योंकि, अपनी जान की रक्षा के लिए टीके लगवाने बेहद जरूरी है। आफताब अहमद ने इलाके के सभी धार्मिक गुरुओं और उलमाओं से भी अपील की है कि वे लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed