{"_id":"6a5ce944b14d85c62e02da8f","slug":"mla-pankaj-singh-inaugurated-the-health-camp-grnoida-news-c-1-noi1095-4519931-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: विधायक पंकज सिंह ने स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: विधायक पंकज सिंह ने स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ
विज्ञापन
फोटो
विधायक पंकज सिंह ने स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ
नोएडा। सेक्टर-86 स्थित इलाबास बारात घर में रविवार को एक निजी अस्पताल की ओर से निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक पंकज सिंह ने किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले कैंप में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। यहां जनरल फिजिशियन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, हड्डी रोग और दंत रोग विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। शिविर में ब्लड शुगर, रक्तचाप, आंखों, फेफड़ों की कार्यक्षमता (पीएफटी) और बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) की निशुल्क जांच भी की गई। डॉ डीके गुप्ता समेत अस्पताल के डॉक्टर मौजूद रहे।