फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mixed effect of strike, trouble in banks

हड़ताल का रहा मिलाजुला असर, बैंकों में हुई परेशानी

Tue, 29 Mar 2022 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Mixed effect of strike, trouble in banks
नोएडा में रैली निकालकर विरोध जताते मजदूर।
नोएडा। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कामगार संगठनों के दो दिवसीय हड़ताल का जिले में मिला-जुला असर नजर आया। हड़ताल के पहले दिन सीटू ने सेक्टर-8 स्थित जिला कार्यालय से बांस बल्ली मार्केट, हरौला होते हुए सेक्टर-3 स्थित श्रम कार्यालय तक जुलूस निकाला। वहीं बैंकों में हड़ताल के कारण खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, रोडवेज पर इस हड़ताल का कोई असर नजर नहीं आया। नोएडा के मोरना डिपा से अन्य दिनों की भांति ही बसों का संचालन हुआ। कुल मिलाकर बैंक सेक्टर को छोड़कऱ सभी सेक्टरों में कामकाज रोजाना की तरह संचालित होते रहे।
विज्ञापन

सोमवार को बैंक हड़ताल का पहला दिन रहा इस दौरान लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सप्ताह के पहले ही दिन लोग अपने-अपने कार्यों को लेकर बैंक पहुंचे थे। काम नहीं हो पाने की वजह से उन्हें निराशा झेलनी पड़ी। किसी का चेक पास नहीं हो सका तो किसी तो किसी को नकदी जमा कराने व निकालने के लिए परेशान होना पड़ा। सेक्टर-24 स्थित कैनरा बैंक के कर्मचारियों ने बताया कि मंगलवार को भी बैंक में कोई कामकाज नहीं होगा।
विज्ञापन

हड़ताल के पहले दिन रोडवेज में इसका कोई असर नहीं दिखा। सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी निभाते दिखे। बसों की ड्यूटी निर्धारित समय और स्थान के अनुरूप चलती रही। एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि उनके डिपो से कोई भी कर्मचारी हड़ताल पर नहीं है। सभी कर्मचारी मंगलवार को भी नियमित रूप से अपनी ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप मेहरा का मदद का चेक भी अटका
सेना की नौकरी के लिए रात को दौड़ने वाले प्रदीप मेहरा को हाल ही में अमित जानी से मिला एक लाख का चेक भी बैंकों की हड़ताल के कारण कैश नहीं हो सका। प्रदीप सोमवार सुबह बैंक गया था। जहां चेक जमा नहीं हो सका।

ग्रेनो में हड़ताल का आंशिक रहा असर, 20 प्रतिशत कम रही देनदारी
ग्रेटर नोएडा। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कामगार संगठनों की हड़ताल का असर ग्रेटर नोएडा में आंशिक असर रहा। सरकारी बैंकों में नकदी की देनदारी करीब 20 प्रतिशत कम रही। हालांकि भारतीय स्टेट बैंक में कामकाज हुआ। उधर हड़ताल का असर अन्य किसी क्षेत्र में देखने को नहीं मिला। हड़ताल के कारण लोगों ने सरकारी बैंकों में जाने से परहेज किया। बैंकों में चेक और अन्य कामकाज प्रभावित नहीं हुआ। एटीएम में भी पैसों की कमी नहीं हुई थी। गौतमबुद्ध नगर लीड बैंक मैनेजर वेद रतन कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सरकारी बैंकों में केवल कर्मचारियों ने काम नहीं किया। अफसर बैंकों में पहुंचे थे। वहां चेक संबंधी काम हुए। वहीं काफी सुविधाएं ऑनलाइन हैं। इनका लोगों ने फायदा उठाया। एटीएम में धनराशि की कमी नहीं रही। उन्होंने बताया कि नगद देनदारी पर करीब 20 प्रतिशत तक असर पड़ा। मंगलवार को भी ज्यादा असर रहने की उम्मीद नहीं है। वहीं ग्रेटर नोएडा में बिजली व्यवस्था भी प्रभावित नहीं रही। एनपीसीएल के कर्मचारियों ने काम किया। उधर परिवहन और व्यापारियों में भी इसका प्रभाव नहीं रहा। उद्योगों में भी असर नहीं रहा। सभी जगह सामान्य रूप से कामकाज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed