फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Missed the race, left the job... now Pradeep will train in the academy

दौड़ छूटी, नौकरी छोड़ी... अब अकादमी में प्रशिक्षण लेंगे प्रदीप

Sat, 26 Mar 2022 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Missed the race, left the job... now Pradeep will train in the academy
नोएडा। रोजाना रात में 10 किमी की दौड़ लगाने वाले प्रदीप मेहरा सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अपने लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं। न तो वह दौड़ लगा पा रहे हैं न ही वह नौकरी पर जा रहे थे। इस वजह से उन्होंने नौकरी छोड़ दी है। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि वह अब केवल अपने लक्ष्य को पाने के लिए तैयारी करेंगे। इसके लिए जल्द ही वह नीरज चोपड़ा के पूर्व कोच नसीम अहमद की पंचकूला स्थित अकादमी को ज्वाइन करेंगे। नसीम ने प्रशिक्षण देने की बात कही थी। प्रदीप ने बताया कि वह अभी 2-3 दिन से दिल्ली स्थित मौसी के घर पर है।
विज्ञापन

प्रदीप ने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई दिल्ली में मां का इलाज करा रहे हैं। प्रदीप का कहना है कि उनको कई और बड़ी कंपनियों में नौकरी करने के लिए ऑफर मिले हैं। इस समय उनका लक्ष्य केवल सेना में जाकर देश की हिफाजत करना है। प्रदीप ने बताया कि मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से 4 दिन से पिता बात नहीं हो पाई है। उन्हें पिता की याद आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed