{"_id":"69942630f5c1f7ef710874d6","slug":"miscreants-stabbed-a-rapido-driver-and-stole-his-bike-and-mobile-phone-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: रैपिडो चालक को चाकू मारकर बाइक और मोबाइल लूटा, अस्पताल में भर्ती; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: रैपिडो चालक को चाकू मारकर बाइक और मोबाइल लूटा, अस्पताल में भर्ती; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
Tue, 17 Feb 2026 01:56 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:56 PM IST
सार
वारदात उस वक्त हुई जब पीड़ित गैलेक्सी चौराहे से लाल कुआं की ओर जा रहा था। हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में निराला सोसायटी के पास जेएम इंटरनेशनल स्कूल के निकट 14 फरवरी की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों ने रैपिडो बाइक चालक पर चाकू से हमला कर उसकी बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया।
विज्ञापन
वारदात उस वक्त हुई जब पीड़ित गैलेक्सी चौराहे से लाल कुआं की ओर जा रहा था। हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
वहीं, एडीसीपी आरके गौतम का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन