{"_id":"611141968ebc3e794e60091d","slug":"miscreants-robbed-family-by-taking-hostage-threw-young-man-from-roof-after-protest-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: परिवार को बंधक बनाकर लूटा, विरोध पर युवक को छत से फेंका, परिजनों ने ग्रामीणों के साथ एक बदमाश को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: परिवार को बंधक बनाकर लूटा, विरोध पर युवक को छत से फेंका, परिजनों ने ग्रामीणों के साथ एक बदमाश को दबोचा
Mon, 09 Aug 2021 08:24 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, दनकौर/ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, दनकौर/ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 09 Aug 2021 08:24 PM IST
सार
दनकौर के मूझखेड़ा गांव में परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को छत से फेंक दिया। हालांकि परिवार ने साहस दिखाकर एक बदमाश को दबोच लिया। बाकी बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
लूट के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौतमबुद्धनगर जिले के दनकौर के मूझखेड़ा गांव में रविवार देर रात एक परिवार को बंधक बनाकर चार बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के एक युवक को चाकू से हमला कर घायल किया और फिर उसे उठाकर छत से फेंक दिया।
युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसके बावजूद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि तीन मौके पर बाइक और तमंचा छोड़कर फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश की पहचान अलीगढ़ के किशनपुर निवासी सोनू के रूप में हुई।
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड ने भी घटनास्थल की जांच की है। पुलिस ने चार बदमाशों पर लूटपाट व हमले का केस दर्ज किया है। पीड़ित संदीप शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह रोजाना की तरह रविवार को घर में छत पर बने कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन
नीचे बरामदे में भाई प्रतीक, मां सर्वेश और पिता लोकेश शर्मा सो रहे थे। देर रात तीन हथियारबंद बदमाश संदीप के कमरे में आ गए और गाली गलौज मारपीट करने लगे। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर कपड़े से उसके हाथ-पैर बांध दिए। संदीप पर तमंचा तानकर मारने की धमकी दी और नीचे सो रहे परिजनों को छत पर बुला लिया।

Trending Videos
बदमाशों ने परिजनों से रुपये और आभूषण निकालने को कहा। इस बीच प्रतीक ने शोर मचाकर बदमाशों का विरोध शुरू कर दिया। यह देख एक बदमाश ने उस पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। जिससे परिजन डर गए।
बदमाशों ने करीब आधे घंटे तक घर में लूटपाट की। घर की अलमारी में रखे 1.29 लाख रुपये व लाखों रुपये के आभूषण लूट लिए। शोर सुनकर कुछ ग्रामीण घर के दरवाजे के पास खड़े हो गए थे। दो बदमाशों ने प्रतीक को छत से नीचे फेंक दिया। और फायरिंग करते हुए छत के कूदकर फरार हो गए। इसी बीच परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर बदमाश सोनू को दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक, सोनू दस दिनों से गांव में ही रहकर रेकी कर रहा था। उसने अपने साथियों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर डीसीपी ग्रेटर नोएडा/क्राइम अभिषेक झा और एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे मौके पर पहुंचे।
गांव में रहने वाली बुआ के घर आया था आरोपी
एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि परिजनों और ग्रामीणों ने सोनू को दबोचा है। वह गांव में अपनी बुआ के यहां आया हुआ था। पुलिस सोनू के बुआ के बेटे की भी भूमिका की जांच कर रही है। उसकी बाइक घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ी हुई मिली है। फरार अन्य तीन बदमाशों की भी तलाश की जा रही है। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गईं हैं।