{"_id":"63036a57f911e43be41b8b65","slug":"miscreant-shot-at-in-encounter-by-greater-noida-police-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, दो गिरफ्तार, किया था जद-यू नेता के बेटे का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, दो गिरफ्तार, किया था जद-यू नेता के बेटे का अपहरण
Mon, 22 Aug 2022 05:06 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 22 Aug 2022 05:06 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि पुलिस की गोली एक बदमाश को लग गई। आरोपी ने जद-यू नेता के बेटे समेत दो युवकों का अपहरण किया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन आरोपी फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
घायल बदमाश को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश पर बिहार के बांका जिला के जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के पूर्व जिला अध्यक्ष के बेटे के अपहरण का आरोप है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश वहां से गुजरने वाले हैं। इसके बाद पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की घेराबंदी की। बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर गोली चला दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पुलिस की गोली एक बदमाश को लग गई। आरोपी ने जद-यू नेता के बेटे समेत दो युवकों का अपहरण किया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन आरोपी फरार हो गए हैं।
विज्ञापन