फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   misbehave health team in mewli

स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मेवली गांव में बदसलूकी

Tue, 01 Feb 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
misbehave health team in mewli
नूंह। खंड के गांव मेवली में सोमवार को कोरोना टीकाकरण करने पहुंची टीम के साथ ग्रामीणों द्वारा बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने टीकाकरण को भी बंद करवा दिया। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नजदीकी पुलिस को सूचित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। पुलिस के जाने के बाद मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डॉ. धर्मेंद्र और एएनएम कृपा ने बताया कि उनकी टीम गांव में टीकाकरण करने के लिए सोमवार को पहुंची थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उनके साथ कोरोना टीकाकरण का विरोध किया। उन्होंने लोगों को काफी शांत कराने की कोशिश भी की लेकिन वह उनके साथ गाली गलौच करने पर उतारू हो गए। उनके साथ मारपीट करने के लिए बहस करने लगे। गनीमत रही की गांव के कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर मामले को रफा दफा किया। लेकिन वह जाते हुए उनको धमकी देकर गए। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल दिलबाग ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed