Noida: हत्या का बदला लेने के लिए नाबालिग ने बुजुर्ग का गला रेता, 12 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज
गोपालगढ़ निवासी गिरिराज शुक्रवार रात घर जा रहे थे। रास्ते में परिवार के ही एक नाबालिग ने चाकू से बुजुर्ग का गला रेत दिया। पुलिस घायल गिरिराज को जेवर के कैलाश अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेवर क्षेत्र के गोपालगढ़ गांव में शुक्रवार देर रात परिवार के नाबालिग ने चाकू से गला रेतकर बुजुर्ग (70) की हत्या कर दी। बुजुर्ग के बेटे ने नाबालिग समेत 12 लोगों को नामजद कर पुलिस को शिकायत दी है।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद करते हुए नाबालिग को बाल न्यायालय पेश किया है। आरोप है कि भूमि विवाद में वर्ष 2018 में हुई होटल संचालक पिता की हत्या का बदला लेने के नाबालिग ने वारदात की।
गोपालगढ़ निवासी गिरिराज (70) शुक्रवार रात घर जा रहे थे। रास्ते में परिवार के ही एक नाबालिग ने चाकू से बुजुर्ग का गला रेत दिया। पुलिस घायल गिरिराज को जेवर के कैलाश अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। गिरिराज के बेटे दिनेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिता गिर्राज रात साढ़े दस बजे पुराने घर से नए घर जाने के लिए निकले थे। रास्ते में परिवार के एक नाबालिग सहित 12 लोगों ने साजिश कर उनके पिता की हत्या कर दी। दिनेश ने बताया कि हरवीर, सुंदर, शीशपाल, हैप्पी, मनोज, पवन और भगवानदास गिरिराज का पीछा कर रहे थे।
पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि गिरिराज ने 28 अक्तूबर 2018 में उसके पिता की हत्या कर दी थी। वारदात में गिरिराज और उसके पक्ष के तीन लोगों को जेल भेजा गया था। गिरिराज इन दिनों जमानत पर बाहर था। हत्या का बदला लेने के लिए उसने गिरिराज का कत्ल कर दिया।
16 बीघा जमीन को बेचने पर शुरू हुआ विवाद
बुजुर्ग का परिवार के लोगों से जमीन का विवाद चल रहा था। बाद में बुजुर्ग ने गांव की 16 बीघा जमीन बेच दी थी। इस पर परिवार के लोगों ने कई बार जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने दिनेश की शिकायत पर बाबू, सुंदर, हरवीर, सत्तारजीत, शीशपाल, हैप्पी, मनोज, देव प्रकाश, प्रशांत, पवन, भगवानदास व एक नाबालिग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
साजिश में शामिल आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
गिरिराज के परिजनों का आरोप है कि नाबालिग को साजिश के तहत आगे किया जा रहा है, जिससे हत्यारों को लाभ मिल सके। हत्या में शामिल सभी नामजद आरोपियों ने इरादे से साजिश रचते हुए हत्या को अंजाम दिया है सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।