फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mining mafia disrupted the flow of Yamuna river

Noida News: खनन माफिया ने यमुना नदी के बहाव को किया बाधित

Tue, 30 Apr 2024 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mining mafia disrupted the flow of Yamuna river
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने यूपीपीसीबी और खनन विभाग से रिपोर्ट मांगी
विज्ञापन

लोनी में नदी के बीच बालू डालकर रोका बहाव, खुद की सुविधा के लिए बना दी धारा

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गाजियाबाद से नोएडा की तरफ से बहाव के बीच खनन माफिया ने यमुना नदी में अस्थायी बांध बना दिए। नदी का बहाव रोकने के लिए बालू और अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया गया। अब इस मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) और खनन विभाग से रिपोर्ट मांगी है।
एनजीटी में शिकायत की गई थी कि गाजियाबाद की लोनी तहसील के पंचायरा गांव में नदी में अवैध रूप से बालू का खनन किया जा रहा है। इसके लिए पर्यावरण की एनओसी भी नहीं ली गई है। इसके उलट हैवी मशीनों का उपयोग कर जगह-जगह बांध बना दिए हैं। इससे नदी की प्राकृतिक धारा ही बदल गई है।
विज्ञापन

खनन माफिया ने अपने लाभ के लिए एक कृत्रिम धारा बना दी है। इससे गांव वालों की जमीनों में भी पानी भर रहा है। नदी में किनारों पर कटान भी शुरू हो चुका है। खेती की जमीनों के अलावा नदी की बायोडायवर्सिटी भी इससे प्रभावित हो रही है। एनजीटी की संयुक्त जांच समिति की रिपोर्ट में भी इसे सही पाया गया। एनजीटी ने आदेश किया है कि यूपीपीसीबी और खनन विभाग बताए कि क्या खनन के लिए जरूरी अनुमति ली गईं। चार सप्ताह में यूपीपीसीबी को इस मामले में अपनी रिपोर्ट देनी होगी। वहीं एनजीटी इसमें अगली सुनवाई दो अगस्त को करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed